बॉलीवुड

पत्नी के जबरन धर्म परिवर्तन की बातों पर इस्माइल दरबार ने तोड़ी चुप्पी, बेटे को लेकर कही ये बात

Ismail Darbar On Conversion: इस्माइल दरबार इन दिनों संजय लीला भंसाली संग झगड़े को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में उन्होंने इस मुद्दे पर बात की। साथ ही अपनी पत्नी के जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों को लेकर भी खुलासा किया है।
3 min read
• •
Updated: 27 Feb 2026, 12:17 PM IST
इस्माइल दरबार इन दिनों संजय लीला भंसाली संग झगड़े को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में उन्होंने इस मुद्दे पर बात की। साथी ही अपनी पत्नी के जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों को लेकर भी खुलासा किया है।
इस्माइल दरबार ने अपनी पत्नी के धर्म को लेकर की बात

Ismail Darbar On Conversion: फेमस म्यूजिशियन इस्माइल दरबार अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी और दो शादियों को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन पर अक्सर आरोप लगते रहे हैं कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी को धोखा दिया, दूसरी पत्नी का धर्म परिवर्तन कराया और बेटे का नाम भी दुनिया को दिखाने के लिए कुछ और रखा। अब लंबे समय बाद इस्माइल दरबार ने खुद इन सभी विवादों और ट्रोलिंग पर खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने जो कहा उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। स्माइल दरबार ने अपने परिवार के कई राज भी खोले।

इस्माइल दरबार ने पत्नी को लेकर की बात (Ismail Darbar On wife Conversion)

इस्माइल दरबार हाल ही में शुभोजीत घोष के यूट्यूब चैनल पर पहुंचे थे। इस दौरान वह काफी भावुक नजर आए। उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी आयशा (पहले प्रीति) को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा बताया। उन्होंने कहा, "मेरी जिंदगी के पिछले 20 साल बेहद मुश्किलों भरे रहे हैं, लेकिन मैं आयशा को सैल्यूट करता हूं कि उन्होंने मुझे झेला। खुद संजय लीला भंसाली ने मुझसे कहा था कि अगर आयशा मेरी जिंदगी में न होतीं, तो मैं अब तक खत्म हो चुका होता।"

बेटे के नाम को लेकर इस्माइल दरबार का खुलासा (Ismail Darbar On son religion)

इस्माइल दरबार पर अक्सर यह आरोप लगता है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम जानबूझकर हिंदू और मुस्लिम दोनों रखा। इस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनके बेटे का नाम 'ईमान' खुद संजय लीला भंसाली ने रखा था। वहीं, घर में उसे 'मान' पुकारा जाता है। इस्माइल ने एक चौंकाने वाली बात यह भी बताई कि उनका बेटा हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करता है। वह पूजा करता है और माथे पर तिलक भी लगाता है। इस्माइल बोले, "मैंने उसे सिखाया है कि वह उस धर्म का सम्मान करें जिसमें पैदा हुआ है, लेकिन साथ ही दूसरे धर्मों का भी पूरा आदर करे।"

क्यों करनी पड़ी दूसरी शादी? (Ismail Darbar On his two marriage)

अपनी पहली पत्नी फरजाना के रहते हुए दूसरी शादी करने के सवाल पर इस्माइल ने बताया कि एक समय था जब उनके और फरजाना के बीच झगड़े चरम पर पहुंच गए थे। वह इतने परेशान हो गए थे कि दो महीने के लिए गायब हो गए और किसी को बिना बताए सूरत जाकर आयशा से शादी कर ली। उन्होंने साफ किया कि उन्होंने आयशा पर धर्म परिवर्तन के लिए कभी दबाव नहीं बनाया था यह फैसला उनका खुद का था।

भंसाली से दोस्ती टूटने का मलाल (Ismail Darbar On Sanjay Leela Bhansali)

इंटरव्यू के दौरान इस्माइल ने संजय लीला भंसाली के साथ टूटे रिश्तों पर भी दुख जताया। उन्होंने बताया कि 'हीरामंडी' के समय तक उनके रिश्ते ठीक थे, लेकिन काम के दबाव और कुछ गलतफहमियों की वजह से वह दूर हो गए। भंसाली ने उन्हें 'हीरामंडी' के प्रीमियर पर भी बुलाया था, लेकिन तब तक इस्माइल का दिल टूट चुका था। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि काम के चक्कर में उन्होंने एक बहुत अच्छा दोस्त खो दिया।

Updated on:
27 Feb 2026, 12:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’