बॉलीवुड

वो एक्टर जो करता था अपने सुपरस्टार पिता से नफरत, वजह का किया खुलासा, अब बचपन की फोटो हुई वायरल

Bollywood Actor: बॉलीवुड में नाम कमाने वाले एक्टर की पुरानी तस्वीर सामने आई जो कोई पहचान नहीं पाया। ये वही एक्टर हैं जिनके पिता खुद सुपरस्टार रहे हैं, लेकिन दोनों का रिश्ता हमेशा नफरत भरा रहा है। एक्टर अपने पिता को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2025, 11:23 AM IST
Jaaved Jaaferi hated father superstar Jagdeep actor married top Pakistani actress now big reveals on life
जावेद जाफरी ने किया पिता को लेकर बड़ा खुलासा

Jaaved Jaaferi: बॉलीवुड सेलेब्स की बचपन की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जिन्हें देखकर फैंस काफी उत्साहित हो जाते हैं। इन दिनों एक और ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर इंटरनेट पर छाई हुई है, जिसमें एक किशोर लड़का दिख रहा है। यह लड़का आज बॉलीवुड का एक जाने-माने एक्टर के साथ-साथ एक शानदार कॉमेडियन और डांसर भी बन गया है। क्या आप इन्हें पहचान पाए? ये वही हैं जो अपने पिता को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे...

फोटो में हैं बचपन के जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi Father Jagdeep)

तस्वीर में दिख रहा बच्चा कोई और नहीं, बल्कि फेमस एक्टर जावेद जाफरी हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनकी एक खास पहचान है। उन्हें टीवी के फेमस डांस रियलिटी शो "बूगी वूगी" में जज के रूप में काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। जावेद जाफरी ने फिल्म "मेरी जंग" से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बहुत कम लोग जानते हैं कि जावेद जाफरी मशहूर अभिनेता जगदीप के बेटे हैं। जावेद जाफरी और उनके रिश्ते शुरुआत में ज्यादा अच्छे नहीं रहे थे, क्योंकि एक्टर अपने पिता की शराब पीने और जुआ खेलने की आदतों से काफी परेशान थे और यही वजह थी कि वह उनसे नफरत करने लगे थे। बाद में समय के साथ दोनों के रिश्ते में सुधार आ गया था।

जावेद जाफरी ने सुनाए जिंदगी से जुड़े कई किस्से (Jaaved Jaaferi News)

जावेद जाफरी की निजी जिंदगी की बात करें तो, उनकी पहली शादी फेमस पाकिस्तानी अभिनेत्री जेबा बख्तियार जो ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'हिना' में नजर आई थीं उनसे हुई थी, लेकिन दोनों का रिश्ता सिर्फ एक साल ही चल पाया और फिर तलाक हो गया। बाद में जेबा ने अदनान सामी से शादी कर ली थी।

जावेज जाफरी के बेटे ने की बॉलीवुड में एंट्री (Jaaved Jaaferi Son Meezaan Jafri)

जावेद जाफरी ने बाद में हबीबा जाफरी से शादी की और अपना घर बसाया। आज उनके बेटे मीजान जाफरी भी बॉलीवुड में नाम कमा रहे हैं। उन्हें हाल ही में रिलीज हुई फिल्म "दे दे प्यार दे 2" में भी देखा जा सकता है।

Updated on:
18 Nov 2025, 11:23 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़