
बॉलीवुड दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने फिल्म 'धड़क' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। उनके साथ एक्टर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर ने भी मुख्य भूमिका अदा की थी। फिल्म 'धड़क' में दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद किया गया था। अब धड़क के बाद ये जोड़ी फिल्मफेयर मैगजीन के लिए फोटोशूट कराते हुए नजर आए हैं। इस फोटोशूट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें जाह्नवी और ईशान के जबरदस्त अंदाज औैर जाह्नवी का हॉट अवतार देखा जा सकता है।
दोनों का जारी हुआ 'BTS' वीडियो
जाह्नवी और ईशान के इस पहले फोटोशूट की खूब चर्चा हो रही है। इस फोटोशूट में दोनों की जोडी़ काफी जबरदस्त लग रही है। वहीं जाह्नवी के हॉट अंदाज कोे भी इसमें देखा जा सकता है। इनके इस फोटोशूट का एक ‘बिहाईंड द सीन’(BTS) वीडियो फिल्मफेयर ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। इस वीडियो में फोटोशूट के दौरान दोनों की मस्ती के साथ-साथ इनकी बेहतरीन केमिस्ट्री को भी दिखाया गया है। दोनों की जोड़ी इस फोटोशूट में काफी बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। जाह्नवी ने ईशान के साथ कई तस्वीरें भी शूट करवाई।
'धड़क' ने समीक्षों की वाह वाही लूटी
बता दें कि जाह्नवी और ईशान की फिल्म ‘धड़क’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं फिल्म ने दर्शकों के साथ-साथ फिल्म समीक्षकों की भी काफी वाह वाही लूटी है। जाह्नवी कपूर पहली ही फिल्म से स्टार बन चुकी हैं। ‘धड़क’ का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। यह फिल्म मराठी फिल्म ‘सैराट’ की रिमेक है।