19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Photos / वरुण धवन शूटिंग से वक्त निकालकर गलफ्रेंड संग विदेश मनाने गए छुट्टियां, तस्वीरें वायरल

वरुण धवन शूटिंग से वक्त निकालकर गलफ्रेंड संग विदेश मनाने गए छुट्टियां, तस्वीरें वायरल

वरुण धवन शूटिंग से वक्त निकालकर गलफ्रेंड संग लंदन मनाने गए छुट्टियां, ऐयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 30 Jul 2018, 10:56 AM IST

varun

बॉलीवुड स्टार वरुण धवन अपनी एक्टिंग की वजह से काफी अच्छी पहचान बना चुके हैं। इन दिनों अपकमिंग मूवी 'कलंक' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में तेज बारिश के कारण 'कलंक' का सेट बिगड़ जाने की खबरें आई थी।

varun and natasha

इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस आलिया भट्ट मुख्य भूमिका अदा कर रही हैं। फिल्म 'कलंक' के निर्माता करन जौहर है। इसके अलावा वरुण एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ मूवी 'सूई धागा' में नजर आने वाले हैं। इनकी यह फिल्म यशराज के बैनर तले बनाई गई है।

varun and natasha

बता दें कि अनुष्का और वरुण की जोड़ी पहली बार पर्दे पर एक साथ धमाल मचाने आ रही है। इन दोनों ही फिल्मों को लेकर वह पिछले दिनों काफी व्यस्त थे। अब जैसे ही शूटिंग से वक्त मिला वैसे ही वो अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ लंदन घूमने निकल गए हैं।

varun and natasha

हाल ही में वरुण धवन और नताशा दलाल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। पिछले कुछ समय से दोनों अपने रिश्ते के कारण चर्चा में बने हुए हैं। पहले खबरें दोनों की शादी को लेकर आ रही थी। कहा ये जा रहा था कि दोनों इस साल शादी कर सकते हैं लेकिन दोनों में से किसी ने भी शादी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

varun and natasha

इसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही थीं। और इसकी वजह आलिया भट्ट को बताया जा रहा था। लेकिन अब इन तस्वीरों को देखकर माना जा रहा है कि दोनों में अब सब कुछ ठीक हो गया है।


बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन