सोशल मिडिया पर आजकल कार से उतरकर नाचने का गजब का ट्रेंड वायरल हो रहा है। हाल ही में टेलीविजन एक्ट्रेस निया शर्मा का डांस का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह ट्रेफिक जाम में फसी होती है और पहले तो वह कार में ही जूमती दिखती है। इसके बाद वह बीच सड़क पर कार से उतरकर डांस स्टेप करने लगती हैं। इसके बाद कुछ डांस के वीडियो विदेशों में भी वायरल हो रहे थे। इसमें सभी लड़कियां चलती कार से उतरकर #kikichallenge पर डांस के स्टेप करने लगती हैं। लेकिन इन दिनों बॉलीवुड स्टार नोरा फतेही और करिश्मा शर्मा #kikichallenge पर कार और ऑटो से उतरकर डांस करने लगती हैं। इन वीडियो को सोशल मीडिया पर हैसटेग किकि चैलेंज के साथ शेयर किया जा रहा है।