बॉलीवुड

जाह्नवी कपूर से पहले छोटी बहन खुशी करेंगी शादी! फेमस एक्टर की बनेंगी दुल्हन

Janhvi Kapoor Sister Khushi Kapoor Marriage: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी एक बार फिर चर्चा में हैं। खबरों के अनुसार वह जल्द इस एक्टर की दुल्हन बनेंगी।

2 min read
Sep 13, 2024
Khushi Kapoor Marriage

Khushi Kapoor Marriage: बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की फोटो से लेकर वीडियो तक सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। फिल्म द आर्चीज में उन्होंने अपना ओटीटी डेब्यू किया था। इसमें शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान भी नजर आई थी। बॉलीवुड के स्टार किड की इस फिल्म ने फैंस के बीच एक अनोखी जगह बनाई थी। अब खुशी कपूर को लेकर एक और बड़ी खबर आ रही है कि वह बड़ी बहन जाह्नवी कपूर से पहले शादी के बंधन में बंध जाएंगी। इस खबर के बाद पूरे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वो कौन एक्टर है जो बोनी कपूर के दामाद बनेगा। आइये जानते हैं…

जाह्नवी कपूर से पहले छोटी बहन की होगी शादी? (Khushi Kapoor Instagram)

खुशी कपूर अक्सर पैपराजी के सामने या बड़े-बड़े इवेंट में नजर आती हैं। हर कोई जानता है कि वह वेदांग रैना के साथ रिश्ते में हैं। अक्सर दोनों को साथ देखा जाता है। वह उनके हर प्रोग्राम या पार्टी में नजर आते हैं। हाल में ही खुशी कपूर का फोन का वॉलपेपर दिखाई दिया था जिसमें खुशी ने बहन जाह्नवी कपूर उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, खुद वो और साथ में वेदांग की तस्वीर लगाई हुई थी। अब खबर है कि खुशी वेदांग रैना से ही शादी करेंगी। वेदांगा को पूरा कपूर खानदान पसंद करता है। वहीं, वेदांग के परिवार को भी दोनों के रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है। यही वजह है कि अक्सर दोनों साथ में दिखाई देते हैं। ऐसे में शादी की खबर इस वजह से सामने आ रही है क्योंकि खुशी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी इसमें कई लोगों ने कमेंट किए पर वेदांग के कमेंट ने यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। वेदांग ने खुशी की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, “स्वीट लाइक लस्सी।” वेदांग के इस कमेंट से दोनों ने फैंस खुश हो रहे हैं और कहा जा रहा है कि खुशी और वेदांग जल्द शादी कर सकते हैं।

खुशी कपूर और वेदांग रैना हैं काफी समय से साथ

खुशी कपूर और वेदांग काफी लंबे समय से एक दूसरे के साथ हैं। बोनी कपूर से लेकर जाह्नवी कपूर हर किसी को वेदांग रैना पसंद है। वेदांग रैना ना बल्कि एक एक्टर हैं वह एक अच्छे सिंगर भी हैं। जाह्नवी और वेदांग दोनों ने फिल्म ‘आर्चीज’ में साथ काम किया था। कपल काफी समय से एक दूसरे के साथ हैं। साथ ही जाह्नवी कपूर भी वेदांग को काफी पसंद करती हैं। उन्हें अपनी बहन के लिए ऐसा ही जीवनसाथी चाहिए था जो उनकी छोटी बहन का उनकी तरह की ध्यान रखे और कहा जाता है कि वेदांग रैना खुशी से बेहद प्यार और उनका ध्यान रखते हैं।

Also Read
View All

अगली खबर