
Atlee Welcomes Baby Girl: फिल्ममेकर एटली और उनकी पत्नी, प्रोड्यूसर-एक्टर प्रिया एटली को बधाई हो! उन्होंने बताया है कि उनके परिवार में एक नया सदस्य आया है। जनवरी 2023 में अपने बेटे 'मीर' के जन्म के लगभग 3 साल बाद, इस कपल ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि 20 अप्रैल को उनके घर एक प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ है।
इंस्टाग्राम पर एटली और प्रिया ने यह खुशखबरी शेयर की। पोस्ट में लिखा है, "ये! मुझे एक छोटी बहन मिली है!" और एक तीर का निशान एक स्केच की ओर इशारा कर रहा है, जिस पर लिखा है "बड़ा भाई मीर"। स्केच में मीर एक खिलौना कार पर बैठा हुआ, मुस्कुराता हुआ और बहुत उत्साहित नजर आ रहा है, साफ तौर पर वह बड़ा भाई बनने की खुशी मना रहा है!
एटली और प्रिया की बेटी के जन्म के साथ ही फैमिली के लिए एक खूबसूरत और नया अध्याय शुरू हो गया है, जो घर में खुशियां लेकर आएगा। इस खबर के बाद से ही फैंस और शुभचिंतकों की ओर से एटली के साथ बेटे मीर और प्रिया एटली को ढेर सारी बधाई सन्देश और प्यार मिल रहा है। .
बता दें कि जनवरी 2026 में कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके बताया था कि वो अपने दूसरे बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। इस पोस्ट में उन्होंने कुछ फोटोज शेयर की थीं जिसमें गुड न्यूज के साथ प्यार, परिवार और ढेर सारे प्यारे-प्यारे पेट्स भी थे। उन्होंने इस गुड न्यूज की घोषणा भी बहुत ही खूबसूरत अंदाज में की थी। इस पोस्ट में प्रिया एटली ने कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनकी खुशी साफ झलक रही थी।
पोस्ट की गई फोटोज में से एक में उनका छोटा बेटा मीर उनके पास ही खेल रहा है, जिससे तस्वीरों में एक प्यारी सी "बड़े भाई" वाली फीलिंग आ रही है। वहीं, एक और तस्वीर में, उनके पालतू जानवर भी शूट के दौरान आराम करते हुए नज़र आ रहे हैं। प्रिया ने अपने नोट के आखिर में उन सभी के नाम भी एक साथ लिखे हैं। कैप्शन में प्रिया ने लिखा, "हमारे घर में एक नए सदस्य के आने से हमारा घर और भी ज़्यादा प्यार भरा और आरामदायक होने वाला है! हाँ! हम फिर से प्रेग्नेंट हैं। हमें आप सभी के आशीर्वाद, प्यार और दुआओं की ज़रूरत है 🥰 प्यार के साथ - एटली, प्रिया, मीर, बेकी, यूकी, चॉकी, कॉफी और गूफी।"