बॉलीवुड

‘मैं तुमसे बच्चा चाहती हूं…’, जब इस फेमस एक्टर से लड़की ने की थी डिमांड, बताया अगली सुबह क्या हुआ?

Bollywood Actor: फेमस एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा राज खोला है। उन्होंने बताया कि एक लड़की ने उनसे बच्चे की डिमांड की थी। उसके बाद क्या हुआ था इसके बारे में भी कबीर बेदी ने बताया है।
2 min read
• •
Updated: 18 Jan 2026, 4:30 PM IST
Kabir Bedi big reveal On Personal Life one girl said to me I want have a baby with you
बॉलीवुड के फेमस एक्टर कबीर बेदी

Kabir Bedi On Personal Life: बॉलीवुड का वो एक्टर जो अपनी एक्टिंग से ज्यादा लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहा है। उनकी 4 शादियां भी चर्चा का विषय रही हैं। हम बात कर रहे हैं इंडस्ट्री के हैंडसम हंक कहे जाने वाले एक्टर कबीर बेदी की। जिन्होंने हिंदी सिनेमा से लेकर हॉलीवुड और यूरोप तक अपनी गहरी आवाज और शानदार व्यक्तित्व का लोहा मनवाया है। वह अब 80 साल के हो चुके हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर कई बातें बताई हैं।

कबीर बेदी ने पर्सनल लाइफ पर किया खुलासा (Kabir Bedi On Personal Life)

दैनिक जागरण से बातचीत में कबीर बेदी ने कई बड़े राज खोले हैं। उन्होंने कहा कि उम्र केवल एक संख्या है। मुस्कुराते हुए कबीर बेदी ने कहा, "अपने दिमाग में मैं आज भी 60 साल का हूं। मेरी जिंदगी बहुत रोमांचक रही है और मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मेरा करियर तीन महाद्वीपों- भारत, अमेरिका और इटली में फैला रहा है और मैं इन दिनों ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म्स पर ज्यादा काम करना चाहता हूं, क्योंकि मेरा मानना है कि ओटीटी के जरिए भारत में बना काम भी दुनिया के 200 देशों तक पहुंच जाता है।"

कबीर बेदी ने जानकारी दी कि पिछले एक साल में उन्होंने पांच अलग-अलग भाषाओं और देशों के प्रोजेक्ट्स शूट किए हैं। इनमें इतालवी, कनाडाई, हिंदी, कन्नड़ फिल्में और अमेजन की एक वेब सीरीज 'तीन कव्वे' शामिल है।

कबीर बेदी के शो ने किए 50 साल पूरे (Kabir Bedi Show Completed 50 years)

वहीं, कबीर बेदी के फेमस शो 'संदूकन' को भी 50 साल पूरे हो रहे हैं। उन्होंने याद किया कि इस शो ने उन्हें रातोंरात यूरोप का सुपरस्टार बना दिया था। इसी सफलता के दम पर उन्हें जेम्स बॉन्ड की फिल्म 'ऑक्टोपसी' (1983) में काम करने का मौका मिला। वे 25 साल भारत से बाहर रहे और इटली ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से भी नवाजा गया था।

कबीर बेदी का जन्म आजादी से ठीक एक साल पहले हुआ था। उनके माता-पिता दोनों स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने बताया, "मेरे पिता कम्युनिस्ट थे और मां महात्मा गांधी की अनुयायी थीं। गांधी जी ने खुद मेरी मां को सत्याग्रह के लिए चुना था। हमारे घर में अक्सर बड़े क्रांतिकारी और सेनानी आया करते थे, जिनसे मैंने संघर्ष की कहानियां सुनीं थीं।"

बायोपिक और दिलचस्प फैन किस्सा

जब उनसे पूछा गया कि उनकी बायोपिक में कौन सा कलाकार होना चाहिए, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि यह निर्माताओं का काम है, लेकिन उन्हें बायोपिक बनने पर कोई आपत्ति नहीं है। अपनी फैन फॉलोइंग का एक मजेदार किस्सा शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि स्पेन में एक कार्यक्रम के दौरान एक महिला फैन ने सरेआम चिल्लाकर कह दिया था, "मैं तुमसे बच्चा चाहती हूं। यह खबर अगले दिन सुबह वहां के हर अखबार की हेडलाइन बन गई थी। वो दिन मैं कभी नहीं भूल सकता।"

Also Read
View All
‘मैं उस हादसे में मरने वाली सबसे पहली होती’, भगवान कृष्ण को याद करके भावुक हुईं अभिनेत्री काजल अग्रवाल, ‘इंडियन 2’ के क्रेन हादसे पर किया खुलासा

करण जौहर के इंटीमेसी वाले सवाल पर क्या बोल गए अक्षय कुमार? हंसकर लोट-पोट हुए रवि किशन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन, राम-लक्ष्मण के लुक्स और किरदारों को लेकर VHP ने की बैन की मांग

सलमान की ‘मातृभूमि’ से टक्कर के बीच श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- फिल्म अच्छी लग रही है

“शरद कपूर को कर रही हैं इस्तेमाल”, हेमा चौधरी पर लगे आरोपों पर भड़की दोस्त आंचल, NGO आग की बताई सच्चाई