बॉलीवुड

मेरी बंदूक से गोली चली…,जेल से निकलने के बाद फायरिंग केस पर केआरके ने दी सफाई, बोले- मेरे पास 22 साल से लाइसेंस

Kamal R Khan On Mumbai Oshiwara Firing Case: कमाल आर खान ने हाल ही में जेल से बाहर आने के बाद मुंबई के ओशिवारा में हुई फायरिंग की घटना पर अपना बयान दिया है।

2 min read
Feb 01, 2026
Kamaal R Khan (सोर्स- ANI)

Kamal R Khan On Mumbai Oshiwara Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता और खुद को फिल्म समीक्षक बताने वाले कमाल आर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मुंबई के ओशिवारा इलाके में हुई फायरिंग की घटना के बाद गिरफ्तारी और फिर जमानत मिलने के बाद केआरके को हाल ही में मुंबई में देखा गया। इस दौरान उन्होंने ANI से बातचीत में अपनी चुप्पी तोड़ी और पूरे मामले पर अपनी बात रखी।

ये भी पढ़ें

पिता बनने के बाद गुस्से से लाल क्यों हुए राम चरण, बेटी को गोद में उठाकर ले जाना पड़ा अस्पताल, वीडियो वायरल

फायरिंग केस में कैसे आया केआरके का नाम? (Kamal R Khan On Mumbai Oshiwara Firing Case)

जनवरी के आखिरी हफ्ते में हुई इस घटना ने मनोरंजन जगत के साथ-साथ कानूनी हलकों में भी हलचल मचा दी थी। पुलिस जांच के दौरान ये सामने आया कि फायरिंग में जिस हथियार का इस्तेमाल हुआ, वो कमाल आर. खान के नाम पर पंजीकृत था। पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया और बाद में औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया। हालांकि, कुछ दिनों बाद अदालत ने उन्हें 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी।

केआरके ने खुद को बताया निर्दोष

जमानत के बाद सामने आए कमाल आर. खान ने कहा कि वो खुद को निर्दोष मानते हैं और कानून पर पूरा भरोसा रखते हैं। उनका कहना है कि उनके पास पिछले दो दशकों से अधिक समय से वैध हथियार लाइसेंस है और इतने सालों में उन्होंने कभी कानून का उल्लंघन नहीं किया। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर उनकी मंशा गलत होती, तो वो इतने सालों बाद ऐसा कदम क्यों उठाते।

सच क्या है इसका फैसला कोर्ट करेगी- केआरके

केआरके ने ये भी कहा कि पुलिस ने अपने स्तर पर जांच की और अपना काम किया, लेकिन सच क्या है और गलती किसकी है, इसका फैसला सिर्फ अदालत ही करेगी। उनके मुताबिक, किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले कानूनी प्रक्रिया पूरी होना जरूरी है।

वकील की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

इस मामले में उनके वकील ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं। बचाव पक्ष का दावा है कि गिरफ्तारी से पहले कानूनी प्रावधानों का पालन नहीं किया गया और आवश्यक सूचना उन्हें नहीं दी गई। वकील का कहना है कि यह गिरफ्तारी संविधान और नए आपराधिक कानूनों के तहत दिए गए अधिकारों के खिलाफ है।

मुझे निशाना बनाया जाता है- केआरके

कमाल आर. खान का ये भी आरोप है कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके बेबाक बयानों और आलोचनाओं की वजह से वो पहले से ही कई लोगों की नजर में हैं। उनका मानना है कि उनकी फिल्मों, सितारों और प्रोडक्शन हाउस पर की गई टिप्पणियां कुछ प्रभावशाली लोगों को पसंद नहीं आतीं और इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

केआरके ने फायरिंग की बात की स्वीकार

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, केआरके ने पूछताछ में फायरिंग की बात स्वीकार की है, लेकिन उन्होंने इसे एक हादसा बताया। उनका दावा है कि हथियार की सफाई या जांच के दौरान गोलियां चलीं और उनका इरादा किसी को नुकसान पहुंचाने का नहीं था। हालांकि, पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की तकनीकी और कानूनी जांच कर रही है।

फिलहाल, जमानत मिलने के बाद कमाल आर. खान बाहर हैं, लेकिन मामला अभी अदालत में विचाराधीन है। आने वाले दिनों में ये साफ होगा कि यह घटना एक लापरवाही थी या इसके पीछे कोई और सच्चाई छिपी है।

ये भी पढ़ें

मुस्लिम धर्म छोड़ गीता भारद्वाज बनीं उर्फी जावेद? एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- मैं भगवान में विश्वास…

Updated on:
01 Feb 2026 04:22 pm
Published on:
01 Feb 2026 04:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर