बॉलीवुड

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ हो सकती है फ्लॉप ! इस एक्टर ने बताई इसके पीछे की बड़ी वजह

Tu Jhoothi Main Makkaar biggest drawback: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। दोनों सितारे अपनी इस अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन करने में जुटे हैं। इस बीच एक एक्टर ने फिल्म के फ्लॉप होने की संभावना जताई है।

2 min read
Mar 04, 2023
tu jhoothi main makkaar
tu jhoothi main makkaar

Tu Jhoothi Main Makkaar biggest drawback: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन में बिजी हैं। दोनों को फिल्म में साथ देखने के लिए फैंस बेताब हैं। रअसल, पहली बार इस फिल्म के जरिये इन दो दिग्गज कलाकारों की जोड़ी और केमेस्ट्री देखने को मिलेगी। ऐसे में फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर अलग ही उत्साह बना हुआ है। कहा जा रहा है कि लव रंजन के डायरेक्शन में बनने वाली रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में कार्तिक आर्यन कैमियो करते नजर आएंगे। वहीं फिल्म रिलीज से पहले एक्टर ने कहा है कि फिल्म फ्लॉप हो सकती है।

ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल आर खान का कहना है कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट सकती है। इसके पीछे का केआरके ने कारण भी बताया है।

हमेशा की तरह केआके ने ट्वीट करते हुए लिखा कि फिल्म #TuJhoothiMaiMakkaar 2 घंटे 40 मिनट लंबी है, जो आज के समय में सामान्य से ज्यादा है। सेकंड हाफ 1.5 घंटे का है जो दर्शकों पर बोझ बन सकता है। आइए इंतजार करें और देखें...।' केआरके ने रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार की ये सबसे बड़ी कमी बताई है।

लव रंजन के निर्देशन में बनी 'तू झूठी मैं मक्कार' 8 मार्च, 2023 को रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज को बस कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। ऐसे में जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं, वैसे-वैसे प्रमोशन भी और तेज होता जा रहा है।

श्रद्धा कपूर 'तू झूठी मैं मक्कार' का प्रमोशन करने गुजरात के अहमदाबाद स्थित के एक मॉल में पहुंचे थे। यहां अभिनेत्री का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में फैंस मौजूद थे। इस प्रमोशन इवेंट में श्रद्धा कपूर के लिए लोगों ने इस तरह की नारे बाजी की कि अभिनेत्री शरमा ही गईं।

Published on:
04 Mar 2023 11:11 am