Virat Kohli And Anushka Sharma At Mahakal Temple: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों भगवान की भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं। पहले दोनों जहां बाबा नीम करौली के आश्रम पहुंचे थे। बेटी वामिका के साथ उन्होंने वृंदावन पहुंचकर आशीर्वाद लिया था। वहीं अब ये दोनों उज्जैन स्थित महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे हैं। विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा आज तड़के महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे और महाकाल भगवान की भस्म आरती में शामिल हुए। दोनों के फोटोज और वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।