स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वेल डेकोरेटेड बेडरूम की एक तस्वीर शेयर की थी हालांकि अब ये फोटो इंस्टा से गायब हो चुकी है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर के साथ, एक्ट्रेस ने अपनी मां के लिए एक छोटा सा प्यार भरा नोट भी लिखा था। स्वरा ने अपने नोट में लिखा 'मां यह सुनिश्चित कर रही है कि मेरी फिल्मी सुहाग रात हो!'
स्वरा ने सुहागरात की जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें उनकी सुहागरात की सेज सजी नजर आ रही हैं। उनके बेड को गुलाब और कई प्रकार के फूलों से सजाया गया था और सबसे बड़ी बात ये है कि उनकी सुहागराज वाली सेज को खुद उनकी मां ने सजाया था।