बॉलीवुड

कंगना रनौत ने सोनाक्षी सिन्हा पर कसा तंज? नए पोस्ट में पति और CJP आंदोलन का किया जिक्र, लिखा- जेबकतरे जैसा बर्ताव करती है

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा का नाम लिए बिना सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा है कि एक लड़की ने जोरो शोरों से CJP के आंदोलन का सपोर्ट किया है लेकिन झारखंड के मुद्दे पर वह चुप हैं। इसी स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने भी तंज कसा है और अपने इस पोस्ट से नया विवाद खड़ा कर दिया है।
3 min read
Aug 03, 2026
Kangana Ranaut Dig on Sonakshi Sinha after CJP neet Protest support said She behaves like a pickpocket
कंगना रनौत ने किया नया पोस्ट (Photo Source- Kanganaranaut)

Kangana Ranaut slams Sonakshi Sinha: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए नीट (NEET) पेपर लीक का प्रदर्शन अब खत्म हो गया है लेकिन इसके बाद भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इस आंदोलन के साथ कई फिल्मी हस्तियां खड़ी हो गई थीं। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी आगे आकर NEET पेपर लीक से प्रभावित छात्रों और CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के विरोध प्रदर्शन का खुलकर समर्थन किया था। लेकिन, उनकी वही बातें विवाद का मुद्दा बन गई हैं। सोशल मीडिया पर एक तीखी पोस्ट वायरल हो रही है, जिसे लोग सोनाक्षी सिन्हा से जोड़कर देख रहे हैं और उस पोस्ट पर अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के लाइक का निशान नजर आ रहा है। जिसकी सच्चाई खुद अभिनेत्री ने बता दी है।

सोनाक्षी के खिलाफ पोस्ट पर कंगना का रिएक्शन

दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक यूजर की रहस्यमयी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें CJP को सपोर्ट करने पर निराशा जताई जा रही है। उसमें लिखा, "जब दिल्ली में विरोध प्रदर्शन हो रहा था, तब वह उस पर वीडियो बना रही थीं। लेकिन अब जब झारखंड में छात्रों से जुड़े गंभीर मुद्दे सामने आ रहे हैं, तो वह अपनी छुट्टियों (Vacation) का मजा ले रही हैं और बिल्कुल चुप हैं।" उस पोस्ट पर लोग सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीर और नाम जोड़ रहे हैं और कह रहे हैं कि यह पोस्ट सोनाक्षी के लिए ही है क्या वह अब इसलिए नहीं बोल रही हैं क्योंकि झारखंड में बीजेपी की सरकार नहीं है? क्या उनका विरोध सिर्फ चुनिंदा मुद्दों पर ही होता है?

सोनाक्षी सिन्हा को प्रदर्शन को सपोर्ट करते वीडियो

यह विवादित पोस्ट जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों को लगा कि कंगना रनौत ने बिना कोई सीधा बयान दिए, इस पोस्ट को 'लाइक' कर दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन आने शुरू हो गए। उनका मानना है कि कंगना इस पोस्ट को लाइक करके सोनाक्षी के कथित दोहरे रवैये को बेनकाब कर रही हैं और पोस्ट में लिखी बातों से पूरी तरह सहमत हैं।

कंगना ने पोस्ट की बताई सच्चाई

कंगना की जैसे ही इस वायरल पोस्ट पर नजर पड़ी तो उन्होंने सब साफ कर दिया है और इसे फेक बताया। उन्होंने लिखा, "आजकल कई फेक न्यूज चल रही हैं, #Guesswho? और यह बात भी फेक है कि मैं किसी के शरीर का मज़ाक उड़ाती हूं। लेकिन मैंने एक ऐसी एक्ट्रेस को देखा है जो आजकल जेबकतरे की तरह कपड़े पहनती और बात करती है- हाफ पैंट और उल्टी कैप पहनकर जेबकतरे जैसा बर्ताव करती है और साथ ही प्रोटेस्ट करने वालों के घटिया व्यवहार को जोर-शोर से बढ़ावा देती है। मुझे हमेशा लगता है कि आप कैसे कपड़े पहनते हैं, यह सीधे तौर पर आपकी भावनाओं को दिखाता है।"

कंगना रनौत ने आगे पोस्ट में लिखा, "प्यारी साथी एक्ट्रेस, अगर तुम्हारा आदमी तुम्हें जेबकतरे जैसा महसूस करवा रहा है, तो मुझे अफसोस है। तुम तो पहले कितने अच्छे से कपड़े पहनती और बात करती थीं, तुम्हें क्या हो गया? राय तुम्हारी अपनी है, लेकिन तुम अपनी स्टाइलिंग को और बेहतर बना सकती हो। अगर तुम्हें किसी मदद की जरूरत हो, तो मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं।"

कंगना रनौत ने किया नया इंस्टाग्राम पोस्ट

कंगना के इस कदम के बाद उनके फैंस उनके समर्थन में उतर आए हैं। एक यूजर ने लिखा, "कंगना ऐसी साहसी महिला हैं जिनकी हमारे देश को सख्त जरूरत है। कंगना, चाहे कोई भी आपके खिलाफ हो, हम हमेशा आपका समर्थन करेंगे।" वहीं एक अन्य यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "बहुत बढ़िया 'क्वीन', ऐसे धोखेबाजों, दोहरे रवैये वाले और पाखंडी लोगों का पर्दाफाश करती रहिए।"

Updated on:
03 Aug 2026 11:11 am
Published on:
03 Aug 2026 10:57 am