बॉलीवुड

करीना और शाहरुख नहीं चाहते उनके बच्चे फिल्मों में काम करें,जानिए क्यों

वे अपने बच्चों को किसी अन्य प्रोफेशन में देखना चाहते हैं
2 min read
• •
Apr 11, 2018
Kareena and Shahrukh
Kareena and Shahrukh

बॉलीवुड के ज्यादातर स्टार्स अपने बच्चों को भी फिल्मी दुनिया में लाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं, जो अपने बच्चों को किसी अन्य प्रोफेशन में देखना चाहते हैं। स्टार किड्स में करीना कपूर और सैफ अली का बेटा तैमूर सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहता है। लेकिन करीना नहीं चाहती कि उनका बेटा बॉलीवुड में आए। हाल में करीना से पूछा गया कि वह अपने बेटे को क्या बनाना चाहती है। इस पर करीना ने कहा कि वह चाहती है कि उनका बेटा बड़ा होकर क्रिकेटर बने। हालांकि उन्होंने कहा कि वह अपना कॅरियर खुद अपनी मर्जी से चुनेगा।

लाइमलाइट में रहता है तैमूर:
तैमूर अली खान सभी स्टार किड्स में सबसे ज्यादा फेमस है। उसकी कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया में आते ही वायरल हो जाती है। तैमूर सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहने वाला स्टारकिड है।

तैमूर के दादा भी क्रिकेटर थे:
सैफ अली खान के पिता यानी तैमूर के दादा मंसूर अली खान पटौदी भी अपने जमाने के मशहूर क्रिकेटर थे। ऐसे में उम्मीद है कि शायद करीना का यह सपना पूरा हो जाए।

'वीरे दी वेडिंग' में व्यस्त है करीना:
फिलहाल करीना कपूर अपनी आगामी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में करीना के अलावा सोनम कपूर और स्वरा भास्कर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 1 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

शाहरुख अपने बेटे को बनाना चाहते हैं हॉकी प्लेयर:
वैसे तो शाहरुख खान आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के मालिक हैं लेकिन हॉकी के प्रति उनकी दीवानगी जगजाहिर है। शाहरुख फिल्म 'चक दे इंडिया' में हॉकी कोच की भूमिका में भी नजर आ चुके हैं। वह अपने बेटे को हॉकी प्लेयर बनाना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि उनका छोटा बेटा अबराम बड़ा होकर इंटरनेशनल स्तर पर हॉकी में भारत का प्रतिनिधित्व करे। बता दें कि शाहरुख की बेटी सुहाना बॉलीवुड में आना चाहती हैं।

Published on:
11 Apr 2018 08:14 pm
Also Read
View All
Box Office Report: यामी गौतम की ‘नई नवेली’ ने ओपनिंग पर राजकुमार राव की ‘प्रहार’ को पछाड़ा, जानें रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का हाल

‘आप US के नागरिक हैं देश में दखलअंदाजी न करें’, अभिनेता इमरान खान पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- यहां बहुत ड्रामा चल रहा है

गरबा इवेंट से मुस्लिमों को जबरन निकालने पर लोकगायक आदित्य गढ़वी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरा मंच संगीत और भक्ति के लिए है

Rise And Fall 2 में अब होगा बड़ा धमाका, सीजन 1 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट रहे पवन सिंह की हो सकती है वापसी

‘मां का मुझे फोन आया’, नाना पाटेकर के निधन के 8 दिन बाद बेटे मल्हार का छलका दर्द, बोले- मैं सदमे में चला गया