17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करीना ने इस अभिनेता के साथ रोमांटिक सीन से कर दिया था साफ इंकार, जानिए क्यों

फिल्म में वह रोमांटिक सीन देने में पहले कतरा रही थी
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Apr 11, 2018

Kareena kapoor

Kareena kapoor

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर को हाल में बेस्ट पावर आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। करीना बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार है। उन्होंने अपने बॉलीवुड कॅरियर की शुरुआत फिल्म 'रिफ्यूजी' से की थी। यह फिल्म वर्ष 2000 में आई थी। इसी फिल्म से अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। फिल्म में करीना की एक्टिंग को काफी सराहा गया। लेकिन इस फिल्म में वह रोमांटिक सीन देने में पहले कतरा रही थी।

अभिषेक के साथ रोमांस करने से किया मना:

जेपी दत्ता की इस फिल्म में करीना और अभिषेक बच्चन के बीच कुछ रोमांटिक सीन शूट करने थे। इस पर करीना ने डायरेक्टर को कहा कि वह अभिषेक के साथ रोमांटिक सीन कैसे करे क्योंकी वह तो उसके भाई जैसे हैं।

रोमांटिक सीन के दौरान करीना ने कहा भाई:
एक बार अभिषेक बच्चन ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा था कि वह करीना के साथ पहले रोमांटिक सीन को कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने बताया था कि सीन के दौरान करीना ने उनसे कहा, 'मैं आपके साथ रोमांस वाला सीन कैसे दे सकती हूं, आप तो मेरे भाई जैसे हैं।'

अभिषेक और करिश्मा के बीच बढ़ी नजदीकियां:
इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिषेक और करिश्मा के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। दरअसल करिश्मा कपूर फिल्म के सेट पर अपनी बहन करीना से मिलने आती थी। इसी दौरान अभिषेक और करिश्मा के बीच बात शुरू हुई। धीरे—धीरे दोनों में प्यार हो गया। बाद में दोनों ने सगाई भी कर ली। हालांकि उनकी शादी नहीं हो पाई। किसी बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव हो गया और सगाई टूट गई।

वीरे दी वेडिंग में व्यस्त:
फिलहाल करीना कपूर अपनी आगामी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में करीना के अलावा सोनम कपूर और स्वरा भास्कर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 1 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग