बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन की मां ने कैंसर को दी मात, एक्टर ने इमोशनल होकर लिखी दिल छू लेने वाली बात

Kartik Aaryan Mother : कार्तिक आर्यन की मां माला तिवारी अब कैंसर से फ्री हो चुकी हैं। इसी खुशी में एक्टर ने अपनी मां के लिए प्यार जताते हुए दिल को छू लेने वाली बात कही है। उनकी ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
2 min read
May 06, 2023
kartik_aaryan_mother_mala_tiwari_beat_cancer_actor_wrote_an_emotional_note_for_her_mother_see_post.jpg

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की मां माला तिवारी (Mala Tiwari) पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रही थीं। लेकिन अब वे कैंसर फ्री हो चुकी हैं। अपनी मां के पूरी तरह ठीक होने से खुश एक्टर ने अपनी मां के लिए दिल को छू लेने वाला एक इमोशनल नोट लिखा है, जो इस जानलेवा बीमारी को मात देकर जिंदगी के खूबसूरत सफर पर आगे बढ़ चली हैं। जाहिर है कि कार्ति आर्यन और उनकी फैमिली के लिए ये पल जिंदगी के सबसे शानदार पलों में से एक है। यही खुशी कार्तिक ने अपने पोस्ट में भी शेयर की है।

कार्तिक आर्यन ने अपनी मां के लिए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी जिसमें उन्होंने मां के हौसले की तारीफ की है। साथ ही मुश्किल पलों को भी बयां किया है जिसने उनके परिवार को प्यार और सपोर्ट की सीख दे डाली है। एक्टर ने लिखा, 'कुछ समय पहले इसी महीने के दौरान कैंसर जैसी बीमारी चुपके से हमारे घर घुस आई और हमारी फैमिली की जिंदगी को तबाह करने की कोशिश की।'

कार्तिक आर्यन ने आगे लिखा, ' हम हताश और निराश होने के साथ-साथ बेबस भी थे। लेकिन मेरी मां की विल पावर और कभी हार न मारने की आदत का धन्यवाद, जिसकी बदौलत हम बड़े साहस के साथ आगे बढ़े और अंधेरे को जीत लिया और ये लड़ाई हमें जीतनी ही थी। आखिर इसने हमें जो सिखाया है और जो हम हर दिन सीख रहे हैं वो ये है कि आपकी फैमिली में प्यार और सपोर्ट से बढ़कर कोई और चीज नहीं है।'#SuperHero #CancerWarrior

गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन अपनी मां के काफी करीब हैं। एक्टर कई बार पब्लिकली अपनी मां के लिए अपना प्यार जाहिर कर चुके हैं। पहले भी एक्टर अपनी मां के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर चुके हैं। एक्टर उस वीडियो में अपनी मां के कैंसर के बारे में बातें करते नजर आए थे। बता दें कि कार्तिक की मां ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं। वीडियो में मां को लेकर बातें करते हुए कार्तिक काफी इमोशनल हो गए थे।

Published on:
06 May 2023 08:47 am
Also Read
View All
National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर

सरगम वैश के आरोपों के बीच ‘The Vvaan’ मेकर्स ने खरीदे ‘ऐगिरि नंदिनी’ के सिंक राइट्स, बोले- ‘लीक कैसे हुआ पता नहीं’