बॉलीवुड

‘टॉक्सिक’ के इंटेंस शूट पर कियारा आडवाणी का आया बयान, बोलीं- खुद को किसी दायरे में नहीं बांधना चाहती

Kiara Advani On Toxic: फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर कियारा आडवाणी ने बात की। उन्होंने इस दौरान खुलासा किया कि फिल्म के एक इमोशनल सीन की शूटिंग ने उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से पूरी तरह थका दिया था।
2 min read
Sep 13, 2026
kiara advani recalls toxic scene that left her drained
कियारा आडवाणी ने टॉक्सिक को लेकर की बात (Photo Source- Twitter/@Its_CineHub)

Kiara Advani On Toxic Shooting: कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups) सिनेमाघरों में लगी हुई है। फैंस और मेकर्स को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं और ये कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म का प्रमोशन भी काफी शानदार तरीके से हुआ था। फिल्म जब अनाउंस हुई थी तब से ही कियारा आडवाणी को विवादित सीन के लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। अब ऐसे में फिल्म में 'नादिया' का अहम किरदार निभाने वाली कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने शूटिंग को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया है कि कुछ सीन्स ने उन्हें शारीरिक और भावनात्मक रूप से पूरी तरह से तोड़ दिया था।

कियारा आडवाणी ने टॉक्सिक सीन्स पर क्या कहा?

हार्पर बाजार (Harper's Bazaar) संग कियारा आडवाणी ने खास बातचीत की। इस दौरान कियारा आडवाणी ने 'टॉक्सिक' के उस चुनौतीपूर्ण सीन को याद किया जिसे करने में उन्हें काफी दिक्कतें हुई थीं। कियारा ने कहा, "मैंने उस सीन को निभाने में अपना पूरा जोर लगा दिया था। भले ही मैं पूरी तरह थक चुकी थी, लेकिन मुझे लगता है कि उस एक्टिंग ने मेरी शरीर की सारी ताकत निचोड़ ली थी।"

कियारा ने आगे बताया कि जैसे ही निर्देशक ने 'कट' बोला, पूरी कास्ट और क्रू के सदस्य मॉनिटर के सामने इकट्ठा हो गए और फाइनल शॉट देखकर भावुक हो गए। कियारा के मुताबिक, यह लम्हा उनके पूरे फिल्मी करियर के सबसे यादगार और संतोषजनक अनुभवों में से एक बन गया।

"मैं अपने चारों ओर सीमाएं नहीं बनाती"

इंटरव्यू के दौरान अपनी भूमिकाओं के चयन पर बात करते हुए कियारा ने साफ किया कि वह खुद को किसी एक खास इमेज या स्टीरियोटाइप में बांधना नहीं चाहतीं। उन्होंने कहा, "मैं अपने करियर के चारों ओर कोई सीमा नहीं बनाना चाहती। हर चुनौतीपूर्ण भूमिका मुझे एक कलाकार के रूप में कुछ नया खोजने का मौका देती है। मेरा मानना है कि रिस्क लेने वाले किरदार ही भविष्य में आपके अभिनय के दायरों को और बढ़ाते हैं।"

18 दिन में बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई टॉक्सिक

भारी-भरकम हाइप और सुपरस्टार यश की मौजूदगी के बावजूद 'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरने में नाकाम रही है। फिल्म में महिला अभिनेत्री के चित्रण और 'टॉक्सिक मस्कुलिनिटी' को लेकर समीक्षकों ने इसकी काफी आलोचना की है।

Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में अपने तीसरे शनिवार (18वें दिन) 33 लाख की कमाई की है। हालांकि यह 17वें दिन 21 लाख की तुलना में 57.1% की बढ़ोतरी है, लेकिन फिल्म की ओवरऑल कमाई निराशाजनक बनी हुई है। सिनेमाघरों में शोज की संख्या 274 से बढ़कर 311 हुई है, लेकिन 'हैवान', 'सरदार 2', 'इम गेम' और 'इरुमुडी' जैसी नई फिल्मों की कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है।

Updated on:
13 Sept 2026 12:23 pm
Published on:
13 Sept 2026 12:19 pm