बॉलीवुड

ये हैं बॉलीवुड के वो स्टार्स जो नहीं है भारत के नागरिक !

बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जो भारत में रहते तो हैं, लेकिन वो भारतीय नागरिक नहीं हैं। भारत में रहने के कारण लोग भी इन स्टार्स को बस भारतीय समझते हैं।
3 min read
Know about Bollywood stars who are not indian citizen
Deepika Padukone Akshay Kumar Alia Bhatt

नई दिल्ली: Bollywood stars who are not Indian citizen: बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जो भारत में रहते तो हैं, लेकिन वो भारतीय नागरिक नहीं है। भारत में रहने के कारण लोग भी इन स्टार्स को भारतीय समझते हैं। इसलिए आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बता रहे हैं जो भारत में रह रहे हैं। लेकिन वो भारतीय नागरिक नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो स्टार्स।

डेनमार्क की हैं दीपिका- दीपिका पादुकोण भले ही इंडिया में पली-बढ़ी हैं। लेकिन उनके पास भी इस देश की नागरिकता नहीं है। दीपिका का जन्म डेनमार्क में हुआ था और उनके पास वहीं का पासपोर्ट भी है। इसलिए वो डेनमार्क की नागरिक हैं ना कि भारतीय हैं।

अक्षय नहीं है भारतीय नागरिक- आपने इतने सालों में कभी भी अक्षय कुमार को वोट डालने की फोटो नहीं देखी होगी। वो इसलिए क्योंकि बॉलिवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के पास कनाडा का पासपोर्ट है। इसी वजह से उन्हें आज तक भारत में वोट डालते नहीं देखा गया है।

आलिया भी नहीं है भारतीय- बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी भारत की नहीं हैं। आलिया के पास ब्रिटिश पासपोर्ट है जो ये कहता है कि वो भारत की नागरिक नहीं हैं। आलिया की मां ब्रिटेन की नागरिक हैं इसलिए आलिया को भी ब्रिटेन की नागरिकता हासिल है।

बॉलिवुड दीवा कैटरीना- कैटरीना कैफ के बारे में तो हर किसी को मालूम होगा। इतने साल यहां काम करने के बाद भी वो इंडियन नहीं है। बॉलिवुड दीवा कटरीना कैफ हांग-कांग में पैदा हुई थीं लेकिन आलिया भट्ट की तरह ही कटरीना कैफ ब्रिटेन की नागरिक हैं।

मिस श्रीलंका जैकलिन- जैकलिन फर्नाडींज श्रीलंका से हैं। इस बारे में जानते हैं, लेकिन इतने सालों तक काम करने के बाद भी उन्हें अब तक भारत की नागरिकता नहीं मिली है। वैसे भी जैकलीन और अन्य दो देशों से भी ताल्लुक रखती हैं। दरअसल वो हाफ मलेशियन और हाफ बहराइन हैं। लेकिन उनके पास श्रीलंका का पासपोर्ट है जिसके कारण वो श्रीलंकाई हैं।

अमेरिकन नरगिस फाखरी- नरगिस फाखरी भी अमेरिकन नागरिक हैं। बॉलीवुड में आने से पहले नरगिस ने अमेरिका में भी एक्टिंग के लिए ट्राई किया था। अमेरिकन टीवी मॉडल हंट शो में उन्होंने अपना लक आजमाया था जिसमें वो असफल रही थीं।

Also Read
View All
National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर

सरगम वैश के आरोपों के बीच ‘The Vvaan’ मेकर्स ने खरीदे ‘ऐगिरि नंदिनी’ के सिंक राइट्स, बोले- ‘लीक कैसे हुआ पता नहीं’