बॉलीवुड

क्या कृति सेनन और रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया का हो गया ब्रेकअप? दूसरी लड़की संग स्पॉट होते ही उठे सवाल

Kriti Sanon Rumoured Boyfriend Kabir Bahia Spotted Another Girl: कृति सेनन और कबीर बहिया के बीच कथित ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं क्योंकि कबीर बहिया को दूसरी लड़की के साथ स्पॉट किया गया है।
2 min read
Jun 27, 2026
Kriti Sanon Rumoured Boyfriend Kabir Bahia
Kriti Sanon Rumoured Boyfriend Kabir Bahia (instagram:KritiSanon/Reddit post)

Kriti Sanon Rumoured Boyfriend Kabir Bahia Spotted Another Girl: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन एक बार फिर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। बता दें, लंबे समय से बिजनेसमैन कबीर बाहिया के साथ उनके रिश्ते की अफवाहें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रही हैं और दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है, हालांकि उन्होंने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर एक्सेप्ट नहीं किया। अब एक वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

क्या कृति और कबीर का ब्रेकअप हो गया है

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि कबीर बाहिया को एक पार्टी में किसी दूसरी लड़की के साथ देखा गया। ये पोस्ट एक इंस्टाग्राम रील के स्क्रीनशॉट पर बेस्ड है। बता दें, वीडियो में कबीर अपने दोस्तों के साथ पार्टी में नजर आ रहे हैं, लेकिन इंटरनेट यूजर्स ने उनके साथ मौजूद लड़की को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए।

कबीर बाहिया के इस पोस्ट को वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या कृति और कबीर का ब्रेकअप हो गया है, जबकि कई यूजर्स ने बिना किसी पुष्टि के इस तरह की अटकलें लगाने को गलत बताया। तो वहीं दूसरे यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किए, तो कुछ ने कहा कि केवल एक वीडियो के आधार पर किसी के रिश्ते पर निष्कर्ष निकालना सही नहीं है।

कृति और कबीर के रिश्ते की चर्चा हुई तेज

स्टार्स कृति और कबीर के रिश्ते की चर्चा पहले भी कई बार हो चुकी है। दोनों को छुट्टियों, फैमिली फंक्शन और खास आयोजनों में साथ देखा गया है। कबीर बाहिया इस साल की शुरुआत में कृति की बहन नूपुर सेनन की शादी में भी शामिल हुए थे, जिसके बाद रिश्ते की खबरों ने और जोर पकड़ लिया था। दोनों के बीच करीब 9 साल का उम्र का अंतर भी सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा का विषय बना रहता है।

बता दें, इन तमाम चर्चाओं के बीच न तो कृति सेनन और न ही कबीर बाहिया ने अपने रिश्ते और कथित ब्रेकअप को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है। ऐसे में फिलहाल वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट सिर्फ अटकलों तक ही सीमित हैं।

Published on:
27 Jun 2026 12:13 pm