बॉलीवुड

‘5 साल पहले खत्म हो गया था कंगना रनौत का करियर,’ KRK ने ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर साधा निशाना

Kamaal Rashid Khan On Kangana Ranaut: कंगना रनौत पर कमाल आर खान ने एक बार फिर हमला बोला है। उनकी फिल्म भारत भाग्य विधाता को लेकर केआरके ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

2 min read
Jun 14, 2026
Kamaal Rashid Khan On Kangana Ranaut
Kamaal Rashid Khan On Kangana Ranaut (सोर्स- ANI)

Kamaal Rashid Khan On Kangana Ranaut: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को भले ही क्रिटिक्स और दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला हो लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हालत खराब ही नजर आ रही है। इसी बीच अब खुद को फिल्म क्रिटिक बोलने वाले कमाल राशिद खान ने कंगना पर तीखा हमला बोला है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

कंगना रनौत पर कमाल आर खान का तीखा हमला

दरअसल फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 1 करोड़ का ही कारोबार किया जिसके बाद केआरके ने कंगना पर ही कई सवाल उठा दिए हैं। केआरके ने एक के बाद एक एक्स पर पोस्ट करते हुए कंगना के खिलाफ जोरदार हमला बोला है। उन्होंने यूजर ने लिखा- 'कंगना रनौत खुद को इतनी बड़ी एक्ट्रेस मानती हैं और दिखा रही हैं 80 करोड़ की बजट वाली भारत भाग्य विधाता के ऊपर एक के साथ एक फ्री का ऑफर।

इसका ये मतलब है कि फिल्म के प्रोड्यूसर्स को एक भी पैसा नहीं जाएगा थिएटर की तरफ से। और लोग इस फिल्म को फ्री में भी नहीं देख रहे। तो कंगना को ये समझ जाना चाहिए कि उनका करियर लगभग पांच साल पहले ही खत्म हो चुका था। उनके परिवार के लोग भी इस फिल्म को नहीं देख रहे हैं।

इतना ही नहीं, केआरके ने इसके बाद भी कंगना के ऊपर अपना हमला जारी रखा। उन्होंने एक और पोस्ट करते हुए लिखा- कंगना रनौत को उम्मीद थी कि उनकी फिल्म 'भारत भाग्य' को सभी भाजपा शासित राज्यों में टैक्स-फ्री घोषित किया जाएगा, लेकिन अब तक केवल दिल्ली और हरियाणा सरकार ने ही फिल्म को टैक्स-फ्री का दर्जा दिया है।

ऐसे में बताया जा रहा है कि अन्य भाजपा शासित राज्यों द्वारा कोई कदम न उठाए जाने से कंगना काफी नाराज हैं। उनका मानना है कि बाकी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी फिल्म का समर्थन करना चाहिए था, लेकिन उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। हालांकि इस पूरे मामले पर कंगना की ओर से कोई भी रिएक्शन देखने को नहीं मिला है।

कैसी है फिल्म की कहानी?

फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की कहानी एक थाने से शुरू होती है, जहां एक पुलिस अधिकारी गीता गांधारे (कंगना रनौत) से उस आतंकी की पहचान करने के लिए कहता है, जिसने कामा अस्पताल में खूनी हमला किया था। परिवार के लोग उसे इस प्रक्रिया से दूर रहने की सलाह देते हैं, लेकिन तभी गीता के जेहन में वह पल ताजा हो उठता है, जब उसने नर्स की वर्दी पहनते हुए हर हाल में अपने फर्ज को निभाने की शपथ ली थी।

Updated on:
14 Jun 2026 03:08 pm
Published on:
14 Jun 2026 03:07 pm