बॉलीवुड

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के पैरों में गिरे भांजे कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा हुईं इमोशनल, सालों की दूरियां हुई खत्म

Sunita Ahuja-Krushna Abhishek: गोविंदा के भांजे और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच की दरार अब भर चुकी है, ये बात तो आप जानते ही हैं। अब शो के प्रोमो में भावुक पल देखने को मिला है।
2 min read
Apr 21, 2026
Sunita Ahuja-Krishna Abhishek
Sunita Ahuja-Krishna Abhishek (सोर्स- एक्स)

Sunita Ahuja-Krushna Abhishek: टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, उनकी पत्नी कश्मीरा शाह और मामी सुनीता आहूजा के बीच सालों से चली आ रही खटास अब खत्म होती नजर आ रही है। हाल ही में रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' के सेट पर हुआ ये री-यूनियन सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। इस मुलाकात ने न सिर्फ परिवार बल्कि फैंस को भी राहत की सांस दी है।

‘लाफ्टर शेफ्स’ में एंट्री करते ही बदला माहौल (Sunita Ahuja-Krushna Abhishek)

शो के नए प्रोमो में जैसे ही सुनीता आहूजा सेट पर पहुंचती हैं, वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं। खासतौर पर कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह का रिएक्शन देखने लायक होता है। अचानक मामी को सामने देखकर कृष्णा तुरंत उनके पैरों में गिर जाते हैं। वहीं कश्मीरा भी भावुक नजर आती हैं। सेट पर मौजूद दूसरे कलाकार भी इस सीन को देखकर काफी हैरान रह जाते हैं।

सुनीता आहूजा ने कहा- 14 साल का वनवास खत्म

कुछ दिन पहले जब तीनों को मीडिया के कैमरों ने कैप्टर किया था तो सुनीता आहूजा ने मुस्कुराते हुए कहा कि आज 14 साल बाद वनवास खत्म हुआ है। उनका यह बयान सुनकर कृष्णा भी हंस पड़े थे। वहीं कश्मीरा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब शायद किसी और का वनवास शुरू हो जाए।

कृष्णा अभिषेक ने बताया- बड़ा सरप्राइज था ये पल

कृष्णा अभिषेक ने इस मुलाकात को अपने लिए खास बताते हुए कहा कि उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि सुनीता आहूजा शो में आने वाली हैं। उन्होंने कहा कि इस एक मुलाकात ने कई सालों से चल रही अफवाहों और चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।

कैसे शुरू हुआ था विवाद?

दरअसल, कृष्णा अभिषेक और उनके मामा गोविंदा के बीच रिश्तों में दरार तब आई थी जब टीवी शोज में किए गए कुछ जोक्स को लेकर गलतफहमियां पैदा हो गई थीं। इसके बाद कश्मीरा शाह के एक पुराने बयान ने भी विवाद को और बढ़ा दिया था, जिससे दोनों परिवारों के बीच दूरी बढ़ती चली गई। समय-समय पर दोनों पक्षों की ओर से बयान सामने आते रहे, जिससे यह पारिवारिक मामला लंबे समय तक सुर्खियों में बना रहा।

हाल की मुलाकातों ने बदले हालात

कुछ समय पहले जब गोविंदा एक हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे, तब कृष्णा और कश्मीरा उनसे मिलने पहुंचे थे। उसी समय से रिश्तों में सुधार की शुरुआत मानी जा रही थी। अब ‘लाफ्टर शेफ्स’ के मंच पर सुनीता आहूजा की एंट्री ने इस सुलह को और मजबूत कर दिया है।

Updated on:
21 Apr 2026 06:09 pm
Published on:
21 Apr 2026 06:08 pm