21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलावा काटने के विवाद के बीच रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग कोजी हुईं अपूर्वा मुखीजा, ‘द रिबेल किड’ की इंटीमेट फोटो हुई वायरल

Apoorva Mukhija Kalava Controversy: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा इन दिनों कलावा काटने को लेकर विवादों में चल रही हैं। इसी बीच उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

2 min read
Google source verification
Apoorva Mukhija Kalava Controversy

Apoorva Mukhija Kalava Controversy (सोर्स- ए्क्स)

Apoorva Mukhija Kalava Controversy: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा उर्फ ‘द रिबेल किड’ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले उनके कलावा काटने वाले वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हुआ था और अब इसी बीच उनकी कुछ तस्वीरें कथित बॉयफ्रेंड अमीन जैज के साथ वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। इन तस्वीरों ने इंटरनेट यूजर्स के बीच नई चर्चा छेड़ दी है।

अपूर्वा का कलावा वाला वीडियो हुआ था वायरल (Apoorva Mukhija Kalava Controversy)

दरअसल, हाल ही में अपूर्वा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो मशहूर म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल होने की तैयारी करती नजर आई थीं। वीडियो में उन्होंने अपनी कलाई पर बंधा कलावा काटते हुए कहा था कि उनकी स्टाइलिंग और तस्वीरों के बीच कोई रुकावट नहीं आ सकती। इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं और मामला विवाद में बदल गया।

विवाद के बीच अपूर्वा की कोजी तस्वीरें

इसी विवाद के बीच अब उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो अमीन जैज के साथ दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर की जा रही हैं और कई यूजर्स इन पर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। हालांकि अपूर्वा ने अब तक इन तस्वीरों या रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन चर्चाओं का दौर लगातार जारी है।

लोगों ने रिएक्शन्स देने किए शुरू (Apoorva Mukhija Kalava Controversy)

सोशल मीडिया पर वायरल इन तस्वीरों के बाद कई यूजर्स ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोगों ने उनके निजी जीवन को लेकर सवाल उठाए, तो वहीं कुछ यूजर्स ने इस पूरे मामले को व्यक्तिगत पसंद से जोड़ते हुए इसे अनावश्यक विवाद बताया। इसी बीच कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि जिनके साथ उनकी तस्वीरें सामने आई हैं, उनके बारे में सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाई जा रही है।

हमेशा विवादों में रहती हैं अपूर्वा

गौरतलब है कि अपूर्वा मुखीजा का नाम पिछले कुछ समय से लगातार ट्रेंडिंग में बना हुआ है। पहले उनके वीडियो को लेकर विवाद हुआ और अब उनकी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इससे पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बातचीत का स्क्रीनशॉट भी साझा किया था, जिससे ये संकेत जरूर मिला कि वो किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं, लेकिन उस व्यक्ति की पहचान को लेकर उन्होंने साफ जानकारी नहीं दी।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग