बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा बोली—करीना को बंद कर देनी चाहिए गॉसिपिंग

मलाइका का यह जवाब सुनकर करीना उनसे नाराज हो सकती है।
2 min read
Feb 22, 2018
Malaika Arora
Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा ने अभिनेत्री करीना कपूर को लेकर ऐसी बात कह दी है कि वह सुनकर करीना नाराज हो सकती है। बता दें कि करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा अच्छी दोस्त हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ नेहा धूपिया के टीवी शाो 'बीएफएफ विद वोग' में पहुंची थी। शो के दौरान मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा से नेहा धूपिया ने बहुत ही चटपटे सवाल पूछे। इन सवालों का दोनों बहनों ने बड़े ही मजेदार जवाब भी दिए। शो पर नेहा धूपिया ने मलाइका से एक सवाल पूछा कि करीना को कौन सा काम बंद कर देना चाहिए। इस पर उन्होने उत्तर देते हुए कहा कि करीना कपूर खान को गॉसिपिंग करना बंद कर देनी चाहिए। मलाइका का यह जवाब सुनकर एक बार तो नेहा भी हैरान रह गई। इसके बाद सब हंसने लगे। बता दें कि हाल ही में मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा के जन्मदिन पर करीना कपूर खान भी गोवा गई थी। उन्होेंने गोवा में पार्टी रखी थी। अब मलाइका का यह जवाब सुनकर करीना उनसे नाराज हो सकती है।

किया रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा:
इस शो पर नेहा ने मलाइका की निजी जिंदगी से जुड़े सवाल भी पूछे। नेहा ने मलाइका से पूछा कि वह तलाक के बाद कब सिंगल रही हैं। इस पर मलाइका ने तुरंत कहा कि वह अभी सिंगल हैं। बता दें कि शादी के कई सालों बाद मलाइका ने अरबाज खान से तलाक ले लिया है। मलाइका का नाम अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ जुड़ चुका है। इसके अलावा उनके अफेयर के चर्चे एक बिजनेसमैन से भी रह चुके हैं। साथ मलाइका ने कहा कि वह प्यार के मामले में काफी लकी हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल तो वह सिंगल है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही उनकी जिंदगी में कोई आएगा। बता दें कि अरबाज से तलाक के बाद मलाइका अब अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं। साथ ही अपने दोस्तों के साथ विदेश भी घूम रही हैं।

Published on:
22 Feb 2018 03:55 pm