
Malaika Arora
बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में शुमार मलाइका आरोड़ा ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर खुलासा किया है। बता दें कि कुछ समय पहले ही मलाइका का अरबाज खान से तलाक हुआ है। तलाक के बाद मलाइका अब खुद पर ध्यान दे रही है और अपनी फिटनेस का भी पूरा ख्याल रख रही है। बता दें कि अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका का नाम अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा हैं। कहा जाता है कि मलाइका और अरबाज के तलाक का कारण भी अर्जुन कपूर ही है। हालांकि मलाइका और अर्जुन ने इस बात को स्विकार किया था कि वे एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। अर्जुन के बाद मलाइका का नाम एक बिजनेसमैन से भी जुड़ा। लेकिन अब मलाइका का कहना है कि वे अभी सिंगल हैं लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही उनकी जिंदगी में कोई आएगा। दरआल मलाइका अरोड़ा अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ नेहा धूपिया के टीवी शो पर पहुंची थी। यहां मलाइका ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा किया। बता दें कि कई बार मलाइका को मुंबई बेस्ड रेस्टोरेंट के मालिक के साथ मेल मिलाप करते हुए देखा गया। वहीं जब शो के दौरान नेहा ने मलाइका से पूछा कि वे आखिरी बार सिंगल कब थी तो मलाइका ने तुरंत कहा ‘करंटली’। साथ ही मलाइका ने यह भी कहा कि वह प्यार के मामले में वह बहुत लकी है। बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने 1998 में अरबाज खान से शादी की थी और उनका 15 साल का बेटा भी है। बता दें कि बीते साल वह अरबाज से कानूनी तौर पर अलग हो गई हैं। हालांकि कानूनी तौर पर अलग होने के बाद भी मलाइका और अरबाज साथ दिखाई देते हैं। कोई फैमिली फंक्शन हो या उनके बेटे का बर्थडे, मलाइका अरोड़ा को अरबाज खान और उनके घरवालों के साथ देखा गया है।
Published on:
20 Feb 2018 01:21 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
