18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिनेत्री रानी मुखर्जी रोज देती है पति आदित्य को गालियां

रानी ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर जो खुलासे किए, उन्हें सुनकर सब चौंक गए
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Feb 19, 2018

Rani Mukherjee and Aditya

Rani Mukherjee and Aditya

रानी मुखर्जी बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्रियों में शुमार हैं। करोड़ो लोग उनकी अदाओं और एक्टिंग के दीवाने हैं। बता दें कि इन दिनों रानी मुखर्जी अपनी आगामी फिल्म 'हिचकी' के प्रमोशन मे व्यस्त चल रही हैं। रानी मुखर्जी हर जगह अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। खैर यह तो बात हुई रानी मुखर्जी की फिल्म की। अब बात करते हैं उनकी निजी जिंदगी की। रानी मुखर्जी हाल ही में एक टीवी शो पर गई थी। इस दौरान रानी ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर जो खुलासे किए, उन्हें सुनकर सब चौंक गए। दरअसल रानी मुखर्जी अभिनेत्री नेहा धूपिया के शो बीएफएफ विद वोग्स पर गई थी। इस शो के सेट पर रानी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। रानी मुखर्जी शो में काफी मस्ती के मूड में नजर आ रही थी। रानी मुखर्जी ने कहा कि उनके पति आदित्य चोपड़ा को तीन F काफी पसंद है। रानी ने कहा कि इनमें F से फूड और फिल्म शामिल है लेकिन मैं तीसरे का नाम नहीं ले सकती है। यह कहने के बाद रानी मुखर्जी जोर जोर से हंसने जल्द ही आप रानी को फिल्म हिचकी में एक बार फिर से देखेंगे। लगी।

पति को रोज देती है गालियां:
इसके साथ ही रानी मुखर्जी ने शो पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक और राज खोला। उन्होंने बताया कि वह अपने पति पर रोज गुस्सा करती है और गालियां देती है।
दरअसल नेहा धूपिया ने रानी से सवाल पूछा था कि क्या वो अपने पति को गालियां देती हैं। इस पर रानी ने कहा कि वह अपने पति पर गुस्सा भी करती है और गालियां भी देती है। हालांकि रानी मुखर्जी ने अपने पति की तारीफ करते हुए कहा कि वे काफी स्वीट और केयरिंग पर्सन हैं और उनका बहुत ध्यान रखते हैं। सभी जानते हैं कि रानी मुखर्जी एक मुंहफट महिला है और उनके दिमाग में जो बाते होती है वो तुरंत बोल देती है।

प्यार करती हैं इसलिए देती हैं गालियां:

गाली देने वाली बात पर रानी मुखर्जी ने क्लियर करते हुए कहा कि वह अपने पति से प्यार करती है इसलिए गालियां देती है।

आदित्य को शुरू से रानी के टैलेंट पर भरोसा:
रानी मुखर्जी ने शो पर बताया कि आदित्य चोपड़ा शुरू से ही रानी मुखर्जी के टैंलेंट पर भरोसा करते थे और इस बात को वो रानी की मां से भी कहते थे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग