बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की अर्जुन कपूर की बिना कपड़ों वाली तस्वीर, पोस्ट में लिखी ऐसी बात

Malaika Arora-Arjun Kapoor : मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर ही एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए अपने तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैंं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अर्जुन की एक सेमी न्यूड फोटो शेयर की है, जो धड़ाधड़ वायरल हो रही है।
2 min read
May 29, 2023
malaika_arora_shared_arjun_kapoor_semi_nude_picture_on_instagram_stories_wrote_my_very_own_lazy_boy_1.png

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अपने लविंग पार्टनर और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। अक्सर ही दोनों एक-दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। भले ही दोनों ने अब तक शादी नहीं की हो लेकिन दोनों अपना प्यार जमाने के सामने कई बार जगजाहिर कर चुके हैं। हाल ही में मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर की बिना कपड़ों वाली तस्वीर शेयर की है। जिसपर उन्होंने कैप्शन दिया, 'माई वेरी लेजी ब्वॉय।' दरअसल, मलाइका ने अर्जुन कपूर की जो तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है उसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर एक्ट्रेस ने ऐसी तस्वीर क्यों शेयर की है।

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अर्जुन कपूर बिना कपड़ों के एक ब्लैक सोफे पर लेटे हुए हैं। उन्होंने एक कुशन से खुद को कवर किया हुआ है। मलाइका ने इस फोटो को अर्जुन कपूर को भी टैग किया है। वहीं अर्जुन कपूर ने भी इसे अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए व्हाइट हार्ट इमोजी पोस्ट की है। सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर की ये फोटो जमकर वायरल हो रही है।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों पहले कई साल तक लोगों की नजर से बचते हुए रिलेशनशिप में रहे, लेकिन बाद में उन्होंने इसे पब्लिक कर दिया। इसके बाद से ही दोनों अक्सर एक-दूसरे पर प्यार बरसाते नजर आते हैं। भले ही दोनों की उम्र में करीब 12 साल का अंतर हो, लेकिन मलाइका और अर्जुन कपूर की जोड़ी साथ में काफी खूबसूरत लगती है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ परिवार और अपना घर बनाने की ख्वाहिश जाहिर की थी। जिसके बाद से ही फैंस को भी दोनों की शादी का इंतजार है। अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म 'कुत्ते' में नज़र आए थे। फिल्म कुछ खास नहीं चली लेकिन इसमें अर्जुन कपूर की एक्टिंग की काफी तारीफ की गई थी।

Published on:
29 May 2023 11:48 am