बॉलीवुड

Malaika Arora ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, ना कहने पर की बात, किसकी तरफ है इशारा?

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें उन्होंने ना कहने की बात कही है।

2 min read
Nov 04, 2024

Malaika Arora Latest Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने इंस्टा पर एक स्टोरी शेयर की है। इसके बाद से वो सोशल मीडिया पर एक बार फिर से उनके और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप पर बातें होने लगी।

अर्जुन कपूर ने किया ब्रेकअप कंफर्म

दरअसल, हाल ही में सिंघम अगेन के प्रमोशन के दौरान अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ अपना ब्रेकअप भी कंफर्म किया और कहा था कि अभी वो सिंगल हैं। इस बीच अब मलाइका ने ये पोस्ट कर सबको कंफ्यूज कर दिया।

मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा कि ‘NO’ vember A time to Start Saying ‘NO’ to people, places and things that drain your Energy। (‘नहीं’ नवंबर उन लोगों, जगहों और चीजों को ‘नहीं’ कहना शुरू करने का समय है जो आपकी ऊर्जा को खत्म कर देते हैं।)’

यहां एक्ट्रेस ने नेगेटिव लोगों, जगहों आदि को ना कहने की बात कही है। मगर लोग इसे अर्जुन कपूर से जोड़कर देख रहे हैं, जिनके साथ उनका ब्रेकअप अब कन्फर्म हो गया है। लोगों का कहना है कि वो इशारों-इशारों में उनकी ही बातें कर रही हैं।

भले ही ब्रेकअप की खबरें लंबे अरसे से आ रही हों लेकिन जब मलाइका के पिता का निधन हुआ था तो और अर्जुन कपूर ने मलाइका को सपोर्ट किया। वो उनके दुख में साथ खड़े थे, तब ऐसा लगा था कि दोनों साथ ही हैं, मगर ऐसा नहीं है।

मलाइका अरोड़ा की लास्ट मूवी

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर की लेटेस्ट फिल्म ‘सिंघम अगेन’ रिलीज हो चुकी है। इसमें उन्होंने एक खलनायक की भूमिका निभाई। फिल्म में अजय देवगन और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे शामिल थे, जो 1 नवंबर को रिलीज हुई थी। वहीं मलाइका अरोड़ा को ‘खो गए हम कहां’ में एक कैमियो रोल में देखा गया था।

Published on:
04 Nov 2024 11:59 am
Also Read
View All

अगली खबर