ये साफ हो गया है कि रवि किशन ने सलमान खान को रिप्लेस नहीं किया है। वैसे रवि किशन का बिग बॉस से पुराना नाता है। वो इसके पहले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हो चुके हैं। इसके अलावा वो बिग बॉस ओटीटी 3 वीकेंड का वार में देख गए थे। इस स्पेशल एपिसोड में उन्होंने अनिल कपूर के साथ कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई थी।