बॉलीवुड

ममता कुलकर्णी: कराया था ऐसा बोल्ड फोटोशूट, ब्लैक में बिकी थी मैगजीन

उनकी गिनती 90 के दशक की बोल्ड अभिनेत्रियों में होने लगी
2 min read
Apr 20, 2018
Mamta Kulkarni
Mamta Kulkarni

बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। हालांकि वह पिछले कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया और कम समय में ही अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। उनका जन्म 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में हुआ था।

'तिरंगा' से की बॉलीवुड कॅरियर की शुरुआत:
ममता कुलकर्णी ने अपने बॉलीवुड कॅरियर की शुरुआत 1992 में आई फिल्म 'तिरंगा' से की थी। हालांकि इस फिल्म में उनका छोटा सा रोल था। इसके बाद वह 1993 में आई फिल्म 'आशिक आवारा' में नजर आईं। यह फिल्म हिट हुई। इसके बाद ममता कुलकर्णी ने कई फिल्मों में काम किया। उनकी गिनती 90 के दशक की बोल्ड अभिनेत्रियों में होने लगी।

कराया ऐसा बोल्ड फोटोशूट, ब्लैक में बिकी मैगजीन:
ममता उस समय बॉलीवुड की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियों में शुमार थीं। सितम्बर 1993 में उन्होंने स्टारडस्ट मैगजीन के लिए एक बोल्ड फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट के बाद वह सुर्खियों में आ गईं थी। इस मैगजीन के कवरपेज के लिए ममता ने टॉपलैस फोटोशूट करवाया था। जब यह मैगजीन मार्केट में आई तो लोग इसे खरीदने के लिए टूट पड़े। कुछ ही दिनों में मैगजीन की सभी कॉपियां बिक गईं। बाद में कई लोगों इस अंक को ब्लैक में खरीदा। इस फोटोशूट ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था।

बड़े स्टार्स के साथ काम करने के बाद भी नहीं मिला स्टारडम:
ममता कुलकर्णी ने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया। उन्होंने सलमान खान और आमिर खान के साथ भी फिल्में की। लेकिन ममता को वह स्टारडम नहीं मिल पाया, जो वह चाहती थीं।

बन गईं रिजेक्शन क्वीन:
ममता ने उस दौर में शाहरुख खान और अजय देवगन जैसे स्टार्स के साथ काम करने से मना कर दिया था। इतना ही उन्होंने बहुत सारी हिट फिल्मों के आॅफर भी ठुकरा दिए थे जैसे सपूत, अंगारे, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, बंधन, आंटी नंबर 1। इसके बाद वह बॉलीवुड की रिजेक्शन क्वीन के नाम से फेमस हो गईं।

ड्रग तस्करी से आईं चर्चा में:

शुरुआत में ममता अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के साथ संबंधों को लेकर चर्चा में आईं। इसके बाद उनका नाम ड्रग तस्करी में भी सामने आया। उनका नाम ड्रग तस्कर विजय गोस्वामी उर्फ विक्की के साथ जुड़ गया। उसके साथ वह दुबई और केन्या में रह रही थीं। उन्होंने एक चैनल पर कबूला था कि उन्होंने विजय से शादी नहीं की। साथ ही उन्होंने यह भी कबूल किया था कि वह विक्की से मिलने जेल भी गईं थीं। ममता ने बताया कि उन्होंने सोचा था कि वह कैसे भी उन्हें जेल से बाहर निकालेंगी। विक्की जेल से बाहर भी आया, लेकिन ममता भारत नहीं लौट पाईं। जिस दौरान विक्की जेल में था, ममता ने अपने आपको ईश्वर भक्ति में डुबो लिया । ममता ने अध्यात्म पर एक किताब भी लिखी है, जिसका नाम है-'ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन योगिन'।

Published on:
20 Apr 2018 02:22 pm