19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करिश्मा,ऐश्वर्या नहीं बल्कि यह अभिनेत्री थी अभिषेक का पहला प्यार, करना चाहते थे शादी

कहते हैं कि प्यार अंधा होता और उम्र नहीं देखता
2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Apr 20, 2018

Abhishek and Aish

Abhishek and Aish

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इनकी शादी को 11 साल पूरे हो गए हैं। बॉलीवुड में यह जोड़ी सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। ऐश और अभिषेक की शादी 20 अप्रेल, 2007 को हुई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिषेक बच्चन का पहला प्यार ऐश्वर्या नहीं बल्कि कोई और थी। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री जीनत अमान अभिषेक बच्चन के बचपन का क्रश थीं। अभिषेक बच्चन जब पाचं साल के थे तो उन्होंने जीनत से शादी करने की जिद की। जीनत अमान ही अभिषेक की पहली पसंद थी। जीनत ने अभिषेक के पापा यानी अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम किया है। अभिषेक जब छोटे थे तो स्कूल की छुट्टियों के दौरान वे पापा की फिल्म की शूटिंग देखने काठमांडू गए थे। उस समय फिल्म 'महान' की शूटिंग चल रही थी।

पहला प्यार बनी जीनत:
इस फिल्म में अमिताभ और जीनत अमान लीड रोल में थे। वहां अभिषेक को जीनत अमान के करीब रहने और बात करने का मौका मिला। वह अक्सर सेट पर ही जीनत अमान के साथ खेला करते थे। इस दौरान अभिषेक के मासूम दिल में जीनत के लिए प्यार के अरमान जग गए। कहते हैं कि प्यार अंधा होता और उम्र नहीं देखता। अभिषेक के साथ भी ऐसा ही हुआ। अभिषेक उस समय 5 साल के थे। वहीं जीनत की उम्र उस समय 28 साल थी। अभिषेक उनसे शादी की जिद करने लगे। आज भी जब अभिषेक से उनके पहले प्यार के बारे में सवाल किया जाता है तो वे जीनत अमान का ही नाम लेते हैं।

करिश्मा से सगाई टूटने के बाद ऐश्वर्या की शादी:
वैसे तो अभिषेक की जिंदगी में कई लड़कियां आईं और गईं लेकिन जीनत इस कदर बसी है कि सालों बाद भी रह—रह कर याद आती है उनकी। करिश्मा कपूर से अभिषेक की सगाई टूटने के बाद उन्होंने मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय से 2007 में शादी रचाई। आज ऐश्वर्या अभिषेक के दिल की मल्लिका है पर वो भी अभिषेक के दिल से नहीं मिटा पाई जीनत की याद। ये तो उनके बचपन का प्यार है जो हमेशा उनके दिल में बसा रहेगा।