
Manish Malhotra Mother Demise: बॉलीवुड और फैशन जगत के जाने-माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा इन दिनों गहरे शोक में हैं। उनकी मां गरिमा मल्होत्रा का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, जिसके बाद पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। एक ऐसे शख्स के लिए, जिसने अपने हुनर से बॉलीवुड को नया स्टाइल दिया, ये निजी क्षति बेहद भावुक कर देने वाली है।
गरिमा मल्होत्रा का निधन 19 मार्च को हुआ और उनके अंतिम संस्कार का आयोजन मुंबई में किया गया। इस दौरान इंडस्ट्री के कई बड़े नाम अंतिम विदाई देने पहुंचे। अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, वरुण धवन, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अर्जुन कपूर जैसे सितारों की मौजूदगी ने ये दिखा दिया कि मनीष मल्होत्रा का इंडस्ट्री में कितना गहरा संबंध है।
मां के निधन के बाद मनीष मल्होत्रा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने अपनी मां की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए बेहद भावुक संदेश लिखा कि उनका प्यार हमेशा उनके साथ रहेगा और वो उन्हें जिंदगी भर याद करेंगे। इस छोटे से संदेश में एक बेटे का दर्द साफ झलक रहा था।
इस दुखद खबर के बाद कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। अनुपम खेर ने कहा कि मां का स्थान दुनिया में कोई नहीं ले सकता। वहीं मनीषा मल्होत्रा ने भी इस मुश्किल समय में हिम्मत बनाए रखने की बात कही। इसके अलावा भूमि पेडनेकर, उर्मिला मातोंडकर, सोनाली बेंद्रे और जोया अख्तर सहित कई अन्य हस्तियों ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ताहिर जासूस समेत कई पैपराजी पेज पर मनीष का मां के अंतिम संस्कार के वीजियोज को शेयर किया गया है।
गरिमा मल्होत्रा का जीवन लंबा और सम्मानजनक रहा। उन्होंने अपने बेटे को उस मुकाम तक पहुंचते देखा, जहां आज वह बॉलीवुड के सबसे बड़े डिजाइनर्स में गिने जाते हैं। मनीष मल्होत्रा ने न सिर्फ फिल्मों में बल्कि फैशन इंडस्ट्री में भी अपनी अलग पहचान बनाई है, और इसमें उनकी मां का योगदान भी कहीं न कहीं जुड़ा रहा है।