बॉलीवुड

‘संजू’ की यह एक्ट्रेस 47 साल की उम्र में दिखाएगी अपने बोल्ड जलवे, स्विमसूट में..

हालांकि उन्होंने इससे पहले इस तरह के बोल्ड सीन फिल्मों में नहीं दिए हैं।

2 min read
Jul 09, 2018
Manisha Koirala

फिल्म 'संजू' में नरगिस दत्त के किरदार को लेकर चर्चा में आई अभिनेत्री मनीषा कोइराला इन दिनों अपने बोल्ड अवतार को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें कि मनीषा नेटफ्लिक्स की शॉर्ट फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में रिलेशनशिप्स और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की कई कहानियां दिखाई जाएंगी। इसमें मनीषा 'रीना' के किरदार में हैं। इस शॉर्ट फिल्म में मनीषा का एक बोल्ड सीन भी है। इस सीन में वह स्विमसूट पहने नजर आएंगी। हालांकि उन्होंने इससे पहले इस तरह के बोल्ड सीन फिल्मों में नहीं दिए हैं।

ये भी पढ़ें

रूक नहीं रही ‘संजू’ की कमाई की रफ्तार, 10वें दिन के कलेक्शन ने उड़ाए सबके होश

मैंने जवानी में कभी स्विमसूट नहीं पहना:
47 साल की मनीषा ने एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर बात करते हुए बताया कि यह आइडिया उनका नहीं बल्कि दिबाकर बनर्जी का था। दिबाकर ने उन्हें बताया कि एक सीन में उन्हें स्विमसूट पहनना है। इस पर मनीषा ने उनसे कहा कि उन्होंने जवानी में कभी फिल्मों में स्विमसूट नहीं पहना। इस दिबाकर ने उन्हें तर्क दिया कि उन्हें दर्शकों ने अब तक इस लुक में नहीं देखा और इस कारण से उनका यह सीन फिल्म में डाला गया है। दिबाकर उन्हें इस सीन के लिए राजी करने में कामयाब हो गए।

बोल्ड किरदार के लिए तैयार नहीं थी मनीषा:
मनीषा ने इंटरव्यू में बताया कि वह इस बोल्ड किरदार को करने के लिए पहले तैयार नहीं थीं। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर पर पूरा उनको पूरा विश्वास था इसलिए वह इस किरदार के लिए राजी हो गईं। साथ ही मनीषा का कहनपा है कि एक एक्टर होने के नाते उनके लिए सबसे अहम किरदार है।

कमबैक को लेकर खुशकिस्मत:
मनीषा ने कहा कि वह बॉलीवुड में अपने कमबैक को लेकर काफी खुशकिस्मत हैं। उनका कहना है कि अब सिनेमा बदल चुका है और हर तरह के सिनेमा की सहारना होती है। उन्होंने कहा कि मिडल एज की औरतों के लिए भी शानदार और ग्लैमरस रोल लिखे जा रहे हैं। उनका कहना है कि अगर उन्हें ऐसा कोई किरदार ऑफर होता है तो वह इसे जरूर करना चाहेंगी।

ये भी पढ़ें

इस एक्ट्रेस से होने वाली थी सलमान की शादी, छप गए थे कार्ड लेकिन.., नाम जानकर उड़ जाएंगे होश
Published on:
09 Jul 2018 12:32 pm
Also Read
View All