अक्सर टीवी की दुनिया में ऐसा होता है कि एक साथ काम करने वाले कलाकार रियल लाइफ में नजदीक आ जाते हैं। कई ऐसे उदाहरण है जिनकी जोड़ियां शो के दौरान ही बनी। इनमें कई ऐसे हैं जिनका शो में रिश्ता कुछ भी हो लेकिन रियल लाइफ में ये एक दूसरे को दिलोजान से चाहते हैं। अब इस लिस्ट में एक नाम और जुड़ गया है। यह नाम है टीवी की दुनिया के प्रसिद्ध अभिनेता हर्षद अरोड़ा का।