हिना खान और रॉकी जायसवाल
सबसे पॉपुलर आॅफ स्क्रीन जोड़ी हिना खान और रॉकी जायसवाल पहली बार टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर मिले थे। इस शो में हिना खान 'अक्षरा' के किरदार में तो रॉकी सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे। हालांकि, अभी हिना खान शो का हिस्सा नहीं हैं लेकिन फिर भी दोनों एक-दूसरे के लिए रिलेशन में हैं पर दोनों ने कभी भी पब्लिकली अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया है। लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से यह जोड़ी हमेशा एक-दूसरे के प्रति प्यार का इजहार करते रहते हैं। ये तो सभी जानते हैं कि हिना को रॉकी कितना प्यार करते हैं, क्योंकि वह बिग बॉस में अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं।