बॉलीवुड

गोविंदा को दिखाया बाहर का रास्ता, इस बड़ी फिल्म में मनोज बाजपेयी को किया गया उनकी जगह कास्ट

Govinda Exit Blockbuster Movie: गोविंदा के फैंस को इस खबर से बड़ा झटका लग सकता है। उन्हीं की ब्लॉकबस्टर फिल्म से एक्टर को हटा देने की खबर सामने आई है और उनकी जगह कोई और नहीं बल्कि मनोज बाजपेयी में फिल्म में कास्ट किया गया है।
3 min read
Feb 06, 2026
गोविंदा के फैंस को इस खबर से बड़ा झटका लग सकता है। उन्हीं की ब्लॉकबस्टर फिल्म से एक्टर को हटा देने की खबर सामने आई है और उनकी जगह कोई और नहीं बल्कि मनोज बाजपेयी में फिल्म में कास्ट किया गया है।
गोविंदा को मनोज बाजपेयी ने किया फिल्मों से बाहर

Govinda Exit Blockbuster Movie: सुपरस्टार गोविंदा फिल्मों से काफी दूर हैं, लेकिन अब वह जल्द फिल्मों में वापसी करना चाहते हैं। वहीं इन दिनों वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी छाए हुए हैं। कुछ दिन पहले उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने उनपर मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे। अब दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें भी हैं। इसी बीच गोविंदो बॉलीवुड में भी कदम रखने वाले हैं लेकिन अब एक बड़ी खबर आ रही है। उन्हीं की ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल से ही बाहर कर दिया गया है और मनोज बाजपेयी की एंट्री हो गई है।

गोविंदा 'भागम भाग 2' से हुए बाहर (Govinda Exit Blockbuster Movie)

साल 2006 में आई फिल्म 'भागम भाग' तो आपको याद ही होगी? अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल की उस तिकड़ी ने कॉमेडी और सस्पेंस का ऐसा तड़का लगाया था कि लोग उस फिल्म के दीवाने हो गए थे। लंबे समय से फैंस इस कल्ट कॉमेडी के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। अब 'भागम भाग 2' को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है, लेकिन यह खबर गोविंदा के फैंस का दिल तोड़ सकती है, क्योंकि खबर है कि इसी फिल्म से गोविंदा को बाहर किया गया है।

गोविंदा की जगह मनोज बाजपेयी की हुई एंट्री (Bhagam Bhag 2 Govinda Out Manoj Bajpayee In)

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'भागम भाग 2' की तैयारी पूरी हो चुकी है, लेकिन इस बार फिल्म में वह पुरानी तिकड़ी नजर नहीं आएगी। गोविंदा इस सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगे। वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स ने गोविंदा की जगह दमदार अभिनेता मनोज बाजपेयी को कास्ट कर लिया है। यानी अब पर्दे पर अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ मनोज बाजपेयी अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों को गुदगुदाते दिखेंगे। हालांकि, गोविंदा के बिना फिल्म की कल्पना करना फैंस के लिए थोड़ा मुश्किल है, लेकिन मनोज बाजपेयी जैसे मंझे हुए कलाकार की एंट्री ने इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता भी बढ़ा दी है।

राज शांडिल्य संभालेंगे कमान

फिल्म के निर्देशन की बात करें तो इस बार प्रियदर्शन की जगह राज शांडिल्य कमान संभालने जा रहे हैं। राज शांडिल्य 'ड्रीम गर्ल' जैसी सुपरहिट कॉमेडी फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं, इसलिए उम्मीद है कि वह इस सीक्वल के साथ न्याय कर पाएंगे। फिल्म की कहानी बिल्कुल नई होगी।

शूटिंग और स्टार कास्ट अपडेट (Bhagam Bhag 2 cast and shooting)

फिल्म की कास्टिंग को लेकर एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है। 'लकी भास्कर' फेम एक्ट्रेस मीनाक्षी चौधरी को अक्षय कुमार के अपोजिट कास्ट किया गया है। मीनाक्षी के लिए यह पहली कॉमेडी फिल्म होने वाली है। वहीं, मनोज बाजपेयी के अपोजिट कौन सी एक्ट्रेस होगी, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है और तलाश जारी है।

शूटिंग की बात करें तो अगले महीने यानी मार्च 2026 से मुंबई में कैमरा रोल होने वाला है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन शूटिंग शुरू होने की खबर ने ही सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है। अब देखना यह होगा कि अक्षय-परेश के साथ मनोज बाजपेयी की यह नई केमिस्ट्री दर्शकों को कितनी पसंद आती है।

Updated on:
06 Feb 2026 10:01 am
Published on:
06 Feb 2026 09:49 am
Also Read
View All