बॉलीवुड

वीकेंड पर ‘मर्दानी 3’ और ‘बॉर्डर 2’ की हुई जोरदार भिड़ंत, जानें किसके टूटे रिकॉर्ड

Mardaani 3 Box Office Collection Day 3: वीकेंड पर थिएटर्स में रिलीज हुई फिल्म 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

2 min read
Feb 02, 2026
'मर्दानी 3' (सोर्स: x @SurajBW के अकाउंट द्वारा)

Mardaani 3 Box Office Collection Day 3: रानी मुखर्जी की मोस्टअवेटेड फिल्म 'मर्दानी' फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त 'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के शुरुआती दिन में ठीक-ठाक ओपनिंग के बाद वीकेंड पर दर्शकों की भारी भीड़ और जबरदस्त प्रतिक्रिया के साथ अपनी कमाई में तेजी से इजाफा किया है और खास बात ये है कि इस फिल्म ने सनी देओल की एक्शन ड्रामा 'बॉर्डर 2' को भी पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।

ये भी पढ़ें

दलाई लामा ने जीता ग्रैमी अवॉर्ड, इस बड़ी कैटेगरी में मिला ये पुरस्कार

मजेदार कहानी, थ्रिलर अंदाज और हाई-टेंशन एक्शन

'मर्दानी 3' को क्रिटिक्स और फैंस दोनों से समान तारीफे मिली है। जिसने फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ दिया है। फिल्म की मजेदार कहानी, थ्रिलर अंदाज और हाई-टेंशन एक्शन सीक्वेंस ने दर्शकों को बॉक्सऑफिस तक खींचने में कामयाबी हासिल की है। इतना ही नहीं, वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार इस बात का संकेत देती है कि 'मर्दानी 3' अपने पिछले सीक्वल्स की तरह ही दर्शकों के बीच पसंदीदा रही है।

बता दें, फिल्म ने पहले हफ्ते में दमदार कमाई के संकेत भी दे दिए हैं और रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने लगभग 7.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जिससे फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 17.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। पहले दिन फिल्म ने 4 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 6.25 करोड़ रुपये कमाए थे। जिससे दूसरे दिन की तुलना में तीसरे दिन के कलेक्शन में और भी इजाफा हुआ, जो दर्शकों की बढ़ती रुचि और फिल्म के प्रति उत्साह को दिखाता है।

रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' दर्शकों का दिल जीतने में रही कामयाब

रविवार के दिन फिल्म की हिंदी वर्जन में कुल ऑक्यूपेंसी 33.29% रही और मॉर्निंग शो में 13.23%, दोपहर में 37.04% जबकी नाइट शो में 33.10% दर्शकों ने सीटें भरीं और लगभग 50% तक पहुंचकर फिल्म की मजबूत पकड़ को साबित भी किया। साथ ही, रिलीज के तीसरे दिन, रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' ने 7.25 करोड़ रुपये कमाकर काजोल की फिल्म 'मां' का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने तीसरे दिन 7 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह 'मर्दानी 3' ने पहले ही सप्ताहांत में शानदार कमाई कर इतिहास रच दिया है।

इस फिल्म की एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के साथ जानकी बोडीवाला और मल्लिका प्रसाद की अहम भूमिका हैं, जबकि इसे अभिराज मिनावाला ने डायरेक्ट किया है और रानी मुखर्जी ने अपने पुराने और चहेते रोल शिवानी शिवाजी रॉय को फिर से दमदार अंदाज में पेश किया है, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा है।

Published on:
02 Feb 2026 10:11 am
Also Read
View All

अगली खबर