
Medha Shankr: विक्रांत मेसी की फिल्म '12th फेल' से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस मेधा शंकर जल्दी ही 'गिनी वेड्स सनी 2' में नजर आने वाली हैं। इन दिनों मेधा अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में एक प्रमोशन इवेंट के दौरान मेधा शंकर ने इंडस्ट्री से जुड़ा अपना एक हैरान करने वाला अनुभव शेयर किया, जिससे सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है।
सिद्धार्थ कनन से अपनी फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ के प्रमोशन के दौरान बात करते हुए मेधा शंकर ने कहा कि फिल्म के सेट पर उन्होंने कभी भी खुद को बेइज्जत महसूस नहीं किया। लेकिन बॉलीवुड के बाकी माहौल में कई बार उन्हें अनकंफर्टेबल फील होता है।
इसके आगे उन्होंने बताया कि इवेंट्स में, खासकर डिजाइनर्स के साथ, उन्हें अक्सर छोटी-छोटी बातें सुनने को मिलती हैं, जैसे, “ये डिजाइनर तुम्हें अपने कपड़े नहीं देगा।” मेधा ने कहा कि उन्हें इन बातों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, लेकिन वो ऐसे लोगों के नाम याद रखती हैं। उस समय उन्हें अजीब लगता है और समझ नहीं आता कि अचानक क्या हो गया।
उन्होंने यह भी कहा कि कुछ मौकों पर उन्हें अलग-थलग भी फील कराया गया, खासकर उन इवेंट्स में जहां स्टाइलिंग और डिजाइनर कपड़े जरूरी होते हैं। ऐसे अनुभव उन्हें इंडस्ट्री के ‘अनकहे नियमों’ के बारे में सोचने पर मजबूर कर देते हैं। हालांकि, उनका मानना है कि ये प्रोफेशनल लाइफ का ही हिस्सा है, फिर भी कई बार ये चीजें उन्हें अजीब लगती हैं।
वहीं, मेधा की बात पर उनको मोटिवेट करते हुए को-स्टार अविनाश तिवारी ने भी कहा, ताकतवर और पहचान रखने वाले लोगों के दबाव में की जरूरत हर किसी को नहीं है। इंडस्टी में जो भी खेल चल रहे हैं, हम यहां किसी के एहसान से नहीं हैं। और वो भी यहां किसी की मेहरबानी से नहीं है। हर कोई यहां अपने टैलेंट की वजह से है, इसलिए इतना डरने या ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है।'
साल 2023 में विदु विनोद चोपड़ा और विक्रांत मेसी की फिल्म '12th फेल' से मेधा शंकर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। और अब जल्द ही वो 'गिन्नी वेड्स सनी 2' में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ अविनाश तिवारी भी नजर आएंगे। मेधा की ये फिल्म आने वाली 24 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में लिलिट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव, गोपी भल्ला, नयनी दीक्षित, विश्वनाथ चटर्जी और रोहित चौधरी अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं। जी स्टूडियोज़ और सौंदर्या प्रोडक्शन के सहयोग से बनी इस फिल्म को विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल ने प्रोड्यूस किया है।