Meena Kumari Biopic: फिल्म ‘डॉन 2’ के बाद कियारा आडवाणी को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि वह मीना कुमारी की बायोपिक में नजर आएंगी। आइये जानते हैं ये खबर सच है या नहीं…
Meena Kumari Biopic: बॉलीवुड की ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी की बायोपिक बनने जा रही है। इसे सुनकर एक्ट्रेस के फैंस काफी खुश हो रहे हैं। अब बात है कि आखिर उनकी तरह कौन है फिल्म इंडस्ट्री की वो एक्ट्रेस जो मीना कुमारी की तरह एक्टिंग कर सकती है या उनकी फिल्म में मीणा कुमारी बन सकती हैं। अब ऐसे में कियारा आडवाणी का नाम सामने आया है। खबर है कि वह मीना कुमारी की बायोपिक में नजर आएंगी। ऐसे में कियारा के फैंस काफी खुश हो रहे हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि ये खबर सच है या नहीं…
मीना कुमारी की बायोपिक का डायरेक्शन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा कर रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया था जिसे कियारा ने लाइक किया था। फिर इसी के बाद खबर आई कि कियारा फिल्म में मीना कुमारी का रोल प्ले कर सकती हैं। इस फिल्म का नाम कमाल और मीना (Kamal Aur Meena) है, लेकिन अब सामने आया है कि सिद्धार्थ पी मल्होत्रा कियारा को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। साक ही उनके पोस्ट्स पर भी कमेंट करते रहते हैं हो सकता है कि कियारा ने इसी वजह से डायरेक्टर के पोस्ट को लाइक किया हो। क्योंकि मेकर्स ने अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं किया है, लेकिन अब कियारा के फैंस इस बात को लेकर काफी एक्साइटेड हैं कि वह मीना कुमारी का रोल करेंगी। फैंस का मानना है कि कियारा आइकोनिक एक्ट्रेस के किरदार के लिए बिल्कुल फिट है। फैंस पर्दे पर मीना कुमारी और कमाल अमरोही की लव स्टोरी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
बता दें, जो सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था उसमें फिल्म का पोस्टर था और पोस्टर में मीना कुमारी और कमाल साहब की पुरानी तस्वीरों को दिखाया गया था। मेकर्स ने फिल्म के लीड स्टार्स के नाम का खुलासा नहीं किया है। फिल्म साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मीना कुमारी ने छोटी सी उम्र से फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करना शुरू कर दिया था। छोटी सी उम्र में मीना को वो शोहरत मिली जिसका लोग सिर्फ सपना देखते हैं। एक्टिंग के साथ-साथ मीना कुमारी बला की खूबसूरत थीं। ट्रेजेडी क्वीन जीवन भर प्यार के लिए तरसती रही थीं।