बॉलीवुड

2026 की ये मेगा फिल्में बदल सकती हैं इंडियन सिनेमा का गेम, जानें कौन बनेगा सबसे बड़ा गेम-चेंजर?

Big Budget Bollywood Movies: 2026 में भारतीय सिनेमा के लिए एक नया युग शुरू होने जा रहा है, क्योंकि कई बड़े बजट की मेगा फिल्में रिलीज होने वाली हैं जो इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का गेम चेंजर साबित हो सकती हैं।

3 min read
Jan 21, 2026
Bollywood movies 2026 (सोर्स: X @Thyview)

Big Budget Bollywood Movies: साल 2025 की दमदार सफलता के बाद अब भारतीय सिनेमा एक ऐतिहासिक 2026 की ओर कदम बढ़ा रहा है। विशेष रूप से मार्च 2026 का महीना फिल्म प्रेमियों के लिए किसी महापर्व से कम नहीं होने वाला है। इस दौरान यश की 'टॉक्सिक' से लेकर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' और प्रभास की 'फौजी' जैसी मेगा-बजट फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाले है। तो आइए नजर डालते हैं उन बड़ी फिल्मों पर जो मार्च 2026 में बॉक्स ऑफिस पर सनसनी मचाने को तैयार हैं।

ये भी पढ़ें

मुझे हर महीने 5 लाख रुपये…निकाह से पहले दुल्हन ने पति से की डिमांड, वायरल हुआ वीडियो तो मचा बवाल

टॉक्सिक (Toxic) - 19 मार्च 2026

'KGF' स्टार यश एक बार फिर पर्दे पर आग लगाने को तैयार हैं। 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' एक इंटेंस पीरियड गैंगस्टर ड्रामा है। नयनतारा, कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी जैसी बड़ी स्टारकास्ट से सजी ये फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी। बता दें, यश का नया लुक और हाई-ऑक्टेन एक्शन इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी है।

धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) - 19 मार्च 2026

बॉल्कबस्टर फिल्म 'धुरंधर' की सफलता के बाद डायरेक्टर आदित्य धर इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं। इस बार भी रणवीर सिंह लीड रोल में धमाका करेंगे। दिलचस्प बात ये है कि ये फिल्म यश की 'टॉक्सिक' के साथ ही 19 मार्च को रिलीज हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर 2 बड़े सुपरस्टार्स की टक्कर देखने को मिलेगी।

फौजी (Fauji)

प्रभास की ये फिल्म 1940 के दशक के बैकड्रॉप पर बेस्ड एक पीरियड वॉर ड्रामा है। 'सीता रामम' फेम हनु राघवपुडी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती भी नजर आएंगे। फिल्म में प्रभास एक जांबाज सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं। ये फिल्म साल के लास्ट तक रिलीज होने की उम्मीद है।

द पैराडाइज (The Paradise) - 27 मार्च 2026

नेचुरल स्टार नानी अब पैन-इंडिया लेवल पर धमाका करने को तैयार हैं। 'दशरा' फेम निर्देशक श्रीकांत ओडेला की ये एक्शन थ्रिलर फिल्म हिंदी और तेलुगू समेत कुल 8 भाषाओं में रिलीज होगी। अनिरुद्ध रविचंदर के संगीत से सजी ये फिल्म 27 मार्च 2026 को थिएटर में आएगी।

पेड्डी (Peddy) - 27 मार्च 2026

राम चरण और जान्हवी कपूर की जोड़ी पहली बार 'पेड्डी' के द्वारा दर्शकों का दिल जीतने आ रही है। 1980 के दशक के ग्रामीण आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि पर बनी ये फिल्म एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा है। विजय सेतुपति इसमें विलेन के तौर पर नजर आएंगे। फिल्म 27 मार्च 2026 को रिलीज होगी।

ड्रैगन (Dragon)

जूनियर एनटीआर और 'केजीएफ' फेम प्रशांत नील की ये जोड़ी साल की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। 1969 के दौर में सेट ये कहानी भारत के गोल्डन ट्रायंगल (चीन-भूटान सीमा) के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अनिल कपूर विलेन के रूप में नजर आएंगे, जो इसे और भी मजेदार बनाता है।

जेलर 2 (Jailer 2)

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर 'जेलर' के सीक्वल के साथ थलाइवा वाला जादू बिखेरने लौट रहे हैं। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अनिरुद्ध का म्यूजिक और रजनीकांत का स्वैग फिर से देखने को मिलेगा। फिल्म के 2026 की शुरुआत या 2025 के अंत में आने की संभावना है।

लव इंश्योरेंस कंपनी (Love Insurance Company)

रोमांस और फैंटेसी का तड़का लगाने आ रही इस फिल्म में प्रदीप रंगनाथन और कृति शेट्टी लीड रोल में हैं। कहानी एक ऐसे लड़के की है जो टाइम ट्रैवल गैजेट की मदद से 2035 में अपना सच्चा प्यार तलाशने जाता है। विग्नेश शिवन द्वारा निर्देशित ये फिल्म युवाओं के बीच काफी चर्चा में है। बता दें, मार्च 2026 का बॉक्स ऑफिस कैलेंडर देखकर साफ है कि ये साल भारतीय सिनेमा के लिए नए रिकॉर्ड्स बनाने वाला साबित होगा।

Published on:
21 Jan 2026 04:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर