बॉलीवुड

जिस एक्टर ने लाखों को हंसाया उसकी अपनी जिंदगी में थे कई दुख

बतौर बाल कलाकार अपने सिने करियर की शुरुआत करने वाले महमूद ( mehmood ) ने अपने मजाकिया अंदाज, हाव-भाव और आवाज के लिए जाने जाते थे। इन्होंने लंबे अर्से तक लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है, लेकिन लाखों लोगों को हंसाने वाले महमूद की अपनी जिंदगी में कई गम थे।
2 min read
• •
Nov 04, 2022
mehmood ali who made india laugh had a tragic life himself
mehmood ali who made india laugh had a tragic life himself

वर्ष 1933 में जन्में महमूद के पिता मुमताज अली बॉम्बे टॉकीज स्टूडियो में काम किया करते थे। घर की आर्थिक जरूरत को पूरा करने के लिए महमूद, मलाड और विरार के बीच चलने वाली लोकल ट्रेन में टॉफिया बेचा करते थे। बचपन के दिनों से ही महमूद का रूझान अभिनय की ओर था और वह अभिनेता बनना चाहते थे। अपने पिता की सिफारिश की वजह से महमूद को बॉम्बे टाकीज की वर्ष 1943 में प्रदर्शित फिल्म 'किस्मत' में अभिनेता अशोक कुमार के बचपन की भूमिका निभाने का मौका मिला था।

जितना ड्रामा दर्शकों को महमूद की फिल्मों में देखने को मिलता था। उतना ही नाटक उनकी असल जिंदगी में भी चलता रहता था। लाखों लोगों को हंसाने वाले महमूद की अपनी जिंदगी में कई गम थे, जिसको वो हमेशा अपने चेहरे की मु्स्कान के पीछे छुपाए घूमते थे।

बेटे को हुआ पोलियो-
महमूद अली अपने ज़माने के मशहूर अभिनेता थे, जिन्हें किंग ऑफ़ कॉमेडी का ख़िताब दिया गया था। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया। इन्हें में एक फिल्म है 'कुवारा बाप'। कम लोगों को ही पता है कि उनकी ये फिल्म उनकी असल जिंदगी पर आधारित थी।

यह भी पढ़ें - पति की पहली शादी में हंसिका मोटवानी ने की थी खूब मस्ती

इस फिल्म में महमूद ने एक गरीब रिक्शे वाले का रोल अदा किया और पोलियो से ग्रस्त उनके 15 साल के बेटे का रोल उनके खुद के तीसरे नंबर बेटे मकदूम अली ने किया था।

महमूद के बेटे को असल में पोलियो हो गया था। महमूद ने उनके इलाज के लिए क्या कुछ नहीं किया. उन्हें विदेश ले गए काफी पैसा खर्च किया, लेकिन फिर भी वो ठीक नहीं हो पाए तो उन्होंने अपना दुःख अपनी इस फ़िल्म में दिखाया।

राजेश खन्ना को जड़ दिया था थप्पड़-
फिल्म जनता हलवदार में महमूद ने अपनी फिल्म के लिए राजेश खन्ना को लिया था। महमूद अपने फार्म हाउस में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। वहां एक दिन महमूद का एक बेटा राजेश से मिला और सीधे दुआ-सलाम करके निकल गया, राजेश इससे नाराज हो गए कि सिर्फ हैलो क्यों बोला? फिर उसके बाद सेट पर लेट आने लगे।

शूटिंग में दिक्कत आने लगी रोज महमूद को घंटों इंतजार करना पड़ रहा था। महमूद डायरेक्टर भी थे और एक्टर भी ऐसे में एक दिन महमूद ने सबके सामने राजेश खन्ना को थप्पड़ लगा दिया। बोले, आप सुपरस्टार होंगे अपने घर के, मैंने फिल्म के लिए आपको पूरा पैसा दिया है और आपको फिल्म पूरी करनी ही पड़ेगी।

महमूद को अपने सिने कॅरियर में तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पांच दशक से अधिक लंबे सिने कॅरियर में करीब 300 फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाले महमूद को आखिरी बरसों में दिल की बीमारी हो गई थी। इसी के इलाज के लिए वह अमेरिका गए थे, जहां 23 जुलाई 2004 को उनका नींद में ही देहांत हो गया।

यह भी पढ़ें- 'टोना-टोटका' में विश्वास करती हैं जाह्नवी कपूर

Published on:
04 Nov 2022 04:47 pm
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है