5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘टोना-टोटका’ में विश्वास करती हैं जाह्नवी कपूर, ‘द कपिल शर्मा शो’ में आने से पहले किया ये काम !

Janhvi Kapoor Film Mili: जाह्नवी कपूर उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने कम समय में बॉलीवुड में काफी नाम कमाया है। वो बैक-टू-बैक फिल्में कर सबको चौका रही हैं। इन दिनों वो अपनी फिल्म मिली को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के चलते वो हाल ही में ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंची थीं, जहां उन्होंने कई खुलासे किए।
2 min read
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Nov 04, 2022

janhvi kapoor opened up about her superstitious beliefs

janhvi kapoor opened up about her superstitious beliefs

Janhvi Kapoor Film Mili: इन दिनों जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म ‘मिली’ में को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। ‘मिली’ के जरिए पहली बार अपने पिता के साथ स्पेस शेयर कर रही हैं। फिल्म के प्रोमोशन के लिए पापा बेटी की जोड़ी ‘द कपिल शर्मा शो’ जा धमकी जहां दोनों ने कई सारे खुलासे किए। इस दौरान उनके अंधविश्वासी होने का खुलासा भी हुआ।

जाह्नवी कपूर फिल्म ‘मिली’ में नजर आने वाली हैं। ये पहली बार होगा जब वो पने पापा की फिल्म में नजर आएंगी। एक्ट्रेस फिल्म के प्रोमोशन में जुटी हुई हैं। हाल ही में वह ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आईं जहां उन्होंने स बात का खुद खुलासा किया कि वो कई मामलों में अंधविश्वासी हैं।

एक्ट्रेस ने बताया, 'मैं थोड़ी अंधविश्वासी हूं। आज भी जब मैं स्टेज पर आई तो मैंने अपना दायां पैर पहले रखा। इसके अलावा मम्मी-पापा के बर्थडे पर, न्यू ईयर पर या फिर किसी खास ओकेजन पर मैं इस बात की तसल्ली करती हूं कि तिरुपति जरूर जाऊं। मैं एक वेजिटेरियन हूं।'

यह भी पढ़ें- पति की पहली शादी में हंसिका मोटवानी ने की थी खूब मस्ती

जाह्नवी बताती ये भी बताया कि उनके डैड को साउथ खाने का ज्यादा शौक है। इस पर कपिल कहते हैं, मोहब्बत भी ऐसी चीज है, पराठे से इडली पर शिफ्ट हो गए। इसपर वहां मौजूद लोग ठहाके मार मारकर हंसने लगे।

बोनी कपूर भी जाह्नवी कपूर की पोल खोलने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने जाह्नवी कपूर की आदतों का खुलासा किया। बोनी ने बताया कि जाह्नवी घर में कैसे रहती हैं। उनके पापा ने इतना कुछ बता दिया कि जाह्नवी बुरी तरह झेंप गईं।

बोनी ने कहा कि इसके कमरे में जब मैं सुबह जाता हूं, तो कपड़े बिखरे होते हैं। टूथपेस्ट खुला होता है, मुझे बंद करना पड़ता है। शुक्र है फ्लश खुद कर लेती है। यह सुनकर जाह्नवी झेंप जाती हैं और चिल्लाती हैं, पापा...। बोनी की ये बात सुनते ही लोग तेज तेज से हंसने लगे।

इस एपिसोड को और खास बनाने के लिए मेकर्स ने श्रीदेवी को म्यूजिकल ट्रिब्यूट दिया है। उनके गाने पर शो के एक्टर्स ने परफॉरमेंस दी है। खुद जान्हवी ने माँ के गानों पर जबरदस्त डांस किया है।

'मिली' को ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की मिली नौडियाल पर है जो अपने पिता के साथ अच्छा रिश्ता रखती है।

विदेश की नौकरी छोड़ कर एक कैफे में काम करने लगती है। इसी नौकरी के दौरान गलती से बड़े फ्रिज में बंद हो जाती है। अब मिली कैसे इस फ्रिज से बाहर आती है ये देखने के लिए आपको फिल्म को 4 नवंबर को सिनेमाघरों में जाकर देखना होगा।

यह भी पढ़ें- मेकर्स को महंगा पड़ा 'आदिपुरुष' विवाद

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग