बॉलीवुड

‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर कपिल शर्मा के किए गए रिप्लाई से नाराज हो कर मीका सिंह ने कहा – ‘मैं आपसे नफरत करता हूं’

'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर खबर आ रही थी कि कपिल शर्मा ने इस फिल्म को अपने शो पर प्रमोट करने से इनकार कर दिया है और ये बात खुद फिल्म के निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कही थी।
2 min read
• •
Updated: 21 May 2022, 7:01 PM IST
‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर कपिल शर्मा के किए गए कमेंट से मीका सिंह हैं ने नाराज हो कर कहा - 'मैं आपसे नफरत करता हूं'
‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर कपिल शर्मा के किए गए कमेंट से मीका सिंह हैं ने नाराज हो कर कहा - 'मैं आपसे नफरत करता हूं'

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर कपिल शर्मा लगातार ट्रोल्स के निशाने पर बने हुए हैं। कॉमेडिन यूं तो कई बार विवादों से घिर चुके हैं, लेकिन इस बार वो इस फिल्म की वजह से लगातार ट्रोल हो रहे हैं। हालांकि कपिल ने कई दिनों तक इस विषय पर चुप्पी साधे रखी थी, मगर फिर अपना पक्ष रखा।

एक यूजर के ट्वीट के जवाब में कपिल ने लिखा था, ‘यह सच नहीं है राठौर साहब। आपने पूछा इसलिए बता दिया, बाकी जिन्होंने सच मान ही लिया उनको सफाई देने का क्या फायदा।’ इस फिल्म को लेकर कपिल के खिलाफ ट्विटर पर कई लोग कपिल से नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद भी लोग कपिल के खिलाफ कई कमेंट्स कर रहे हैं।

इसी कड़ी में कपिल द्वारा किए जा रहे ट्वीटर यूजर्स के कमेंट को देखते हुए मीका सिंह ने कॉमेडिन से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए दिखाई दिए। दरअसल मीका सिंह ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर एक यूजर द्वारा किए ट्वीट पर कपिल के कमेंट को देखकर नाराजगी जाहिर की थी। मीका ने उस ट्वीट के कमेंट में लिखा था, "भाई जी मैं आपसे नफरत करता हूं। आप हर किसी ऐसे-गैरे के ट्वीट का रिप्लाई करते हो। मैं आपका भाई, आपका पड़ोसी हूं और मुझे कोई रिप्लाई नहीं।"

यह भी पढ़ें: 'द कश्मीर फाइल्स' का IMDB पर रेटिंग गिराए जाने के आजमाए जा रहे अलग-अलग पैतरे, गुस्से में विवेक अग्निहोत्री ने कही ये बात

आपको बता दें कपिल शर्मा और सिंगर मीका सिंह एक दूसरे के पड़ोसी हैं। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी है। मीका के कमेंट को देखते हुए कपिल ने अपने अंदाज में मीका को छेड़ते हुए एक वीडयो शेयर किया, जिसमें वो हाथों से एक लकड़ी के डिब्बे पर ताली बजाते म्यूजिक बजा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कपिल ने लिखा, "आह चक्को फेर, "आह चक्को फेर,पाजी आपके लिए तोहफा।"

आपको बता दें, कपिल खुद भी संगीत प्रेमी है और उन्होंने अपना हुनर दिखाते हुए इसे मीका को डेडिकेट किया और एक म्यूजिकल तोहफा शेयर किया।

यह भी पढ़ें: किरण राव संग तलाक को लेकर आमिर खान ने अब बताई अलग होने की असली वजह

Updated on:
21 May 2022, 7:01 PM IST
Published on: