बॉलीवुड

दलेर मेहंदी विवाद के बीच फिर मीका सिंह ने कसा सुबोध उनियाल पर तंज! बोले- मंत्री जी को मिली है काफी इज्जत

Mika singh dig minister Subodh Uniyal: दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए गायक मीका सिंह ने उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल पर करारा तंज कसा है। मीका ने कहा कि जब कॉन्सर्ट में जनता एन्जॉय कर रही थी, तब मंत्रियों को गुस्सा क्यों आ रहा था।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2026, 9:36 AM IST
Mika singh dig minister subodh uniyal for social media respect after Daler Mehndi dispute
मीका सिंह ने सुबोध उनियाल पर कसा तंज (Photo Source- Twitter/@ANI)

Mika Singh On Daler Mehndi Controversy: मनोरंजन गलियारों में इन दिनों गायक दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) और मंत्री सुबोध उनियाल से जुड़ा विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ समय पहले अपने भाई दलेर मेहंदी का पक्ष रखा और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री को खरीखोटी सुनाई थी। जिसके बाद खबर आई कि मंत्री सुबोध ने दलेर मेहंदी से माफी मांग ली है, लेकिन अब उन्होंने उन अफवाहों को नकार दिया है। वहीं, मीका सिंह ने एक बार फिर सुबोध उनियाल और शो में सिंगर्स को कैसे नफरत मिलती है उसपर बात की। उन्होंने कहा कि जब कॉन्सर्ट में जनता और फैंस खुलकर एन्जॉय कर रहे थे, तो मंत्रियों को इस पर बेवजह एतराज जताने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा कि मंत्री जी को सोशल मीडिया पर जनता से 'पूरी इज्जत' मिल चुकी है।

मीका सिंह ने परफोर्मेंस और फैंस को लेकर क्या कहा?

मीका सिंह ने IANS से खास बातचीत की। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या क्या कलाकारों की कोई जवाबदेही ऑडियंस के लिए भी होती है और खराब स्वास्थ्य के बावजूद जब स्टार्स कहीं परफॉर्म करते हैं तो क्या होता है। इसपर आप क्या कहना चाहेंगे? मीका सिंह ने इसका बड़ा ही बेबाक जवाब दिया।

मीका सिंह ने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा, "हां, मैं आपको एक छोटा सा वाक्या बताता हूं… अगर आपको या परफोर्मे करते हुए आपके गाने कोई पसंद नहीं करता ना, तो आज की डेट में फैंस ऐसे हैं जो हूटिंग करते हैं और 'गो, गेट आउट' तक बोल देते हैं। मेरे खुद के कई गाने हिट हैं, लेकिन कई बार अगर मैं कोई बोरिंग गाना शुरू कर देता हूं, तो लोग मुझे भी टोक देते हैं कि 'क्या हो रहा है, गाना बदलो।" उन्होंने आगे कहा कि जब कोई कलाकार स्टेज पर होता है और यदि उसकी प्रस्तुति में कोई कमी हो, तो दर्शक खुद-ब-खुद शोर मचाकर अपनी नाराजगी जाहिर कर देते हैं।

मीका सिंह ने सुबोध उनियाल पर तंज कसा

उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल के बयानों पर निशाना साधते हुए मीका सिंह ने कहा कि उस कॉन्सर्ट में मौजूद पूरी ऑडियंस नाच रही थी और कार्यक्रम का आनंद ले रही थी। वीडियो गवाह है कि वहां किसी को कोई परेशानी नहीं थी। मीका ने तीखा तंज कसते हुए आगे कहा, "ऑडियंस चुपचाप एन्जॉय कर रही है और गुस्सा मंत्री साहब को आ रहा था। आप जाकर उनके इंस्टाग्राम पर कमेंट्स देख लीजिए, आपको पता चल जाएगा कि जनता ने मंत्री जी को कितनी 'इज्जत' दी है। दलेर जी को लेकर किसी ने कुछ नहीं कहा, जनता सब जानती है।"

मीका सिंह के इस बेबाक बयान के बाद एक बार फिर से राजनीतिक और संगीत जगत में हलचल तेज हो गई है, और यह मुद्दा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Updated on:
27 Oct 2026, 9:36 AM IST
Published on:
Also Read
View All