
Milap ZaveriOnSanjay Gupta Death Daughter Show Middle Finger: फिल्ममेकर संजय गुप्ता की 30 अक्टूबर, 2026 की रात को अचानक गिरने और सिर में चोट लगने से मौत हो गई थी। इस खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया थी। बड़े-बड़े सितारें उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे थे। जहां हर कोई इस दुखद खबर से दुखी था वहीं, एक वीडियो आया जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। संजय गुप्ता के निधन के दिन उनके बच्चों का वीडियो सामने आया था जिसमें वह मीडिया को मिडिल फिंगर यानी अश्लील इशारे करते नजर आए थे। अब बच्चों ने ऐसा व्यवहार क्यों किया इसका बड़ा कारण सामने आया है। जो मिलाप जवेरी ने शेयर किया है।
संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दावा किया गया था कि दिवंगत निर्देशक की बेटी दलिया (डालिया) कार के अंदर बैठी हुई हैं और वेन्यू के बाहर मौजूद कैमरे के सामने गलत इशारा (मिडिल-फिंगर) कर रही हैं। क्लिप में यह भी देखा गया कि ड्राइवर उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा था। इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर नाराजगी जताई थी।
बढ़ते विवाद और अटेंशन के बीच फिल्ममेकर मिलाप जवेरी ने इंस्टाग्राम के जरिए संजय गुप्ता ने उनके परिवार की तरफ से एक आधिकारिक बयान शेयर किया है। जिसे उनकी पत्नी अनुराधा लेखी ने लिखा था। इस मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने वाले सभी शुभचिंतकों और मीडिया का शुक्रिया अदा करते हुए अनुराधा ने बताया कि संजय अपने बच्चों और परिवार से बेइंतहा प्यार करते थे। उन्होंने कहा कि उनके बच्चे अभी टीनएज में हैं और अचानक अपने पिता को खोने के इस भारी आघात से पूरी तरह टूट चुके हैं।
मिलाप जावेरी के शेयर पोस्ट में अनुराधा ने साफ किया कि उनके बच्चे हमेशा चकाचौंध और पैपराजी कल्चर की दखलअंदाजी से दूर एक सामान्य माहौल में बड़े हुए हैं। ऐसे में पिता की मौत के इस असहनीय दर्द और सदमे के बीच, अचानक कैमरे और भीड़ का सामना करना उनके लिए मानसिक रूप से बेहद कठिन था।
अनुराधा ने मीडिया और जनता से अपील करते हुए लिखा, "मुझे सच में इस बात का अफसोस है कि इससे किसी को भी चोट पहुंची हो। मैं सभी से विनम्रता से रिक्वेस्ट करती हूं कि इन रिएक्शन को समझें कि वह असल में क्या हैं - दुखी बच्चों के एक्सप्रेशन जो एक ऐसे नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं जिसे पूरा नहीं किया जा सकता। मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूं कि कृपया उन्हें माफ करें।"
इसके साथ ही उन्होंने मीडिया ऑर्गनाइजेशन्स और सोशल मीडिया यूजर्स से हाथ जोड़कर गुजारिश की कि वह बच्चों से जुड़ा वह आपत्तिजनक कंटेंट डिलीट कर दें, जो उनके कोमल मन पर हमेशा के लिए गहरा मानसिक घाव छोड़ सकता है। परिवार ने इस दुखद स