बॉलीवुड

न्यूड फोटोशूट पर मिलिंद सोमन का बेबाक बयान, 26 साल छोटी लड़की से शादी पर बोले- वह परेशान…

Milind Soman On Marriage: मिलिंद सोमन ने अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर सालों बाद बात की है। साथ ही उन्होंने 26 साल छोटी लड़की से शादी पर भी खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी कि तबीयत ट्रोलिंग के बाद काफी खराब हो गई थी।

2 min read
Mar 24, 2026
मिलिंद सोमन ने दिया शादी पर बयान

Milind Soman On Marriage And Nude Photoshoot: बॉलीवुड के 'आयरन मैन' कहे जाने वाले मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। खासकर उस समय जब उन्होंने खुद से 26 साल छोटी अंकिता कोंवर से शादी की थी तो सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था। उन्हें उनकी शादी को लेकर काफी ट्रोल किया गया था। अब सालों बाद मिलिंद ने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है कि उस समय उनकी पत्नी अंकिता इन सभी बातों से कितनी प्रभावित हुई थीं और उनका क्या हाल हुआ था।

ये भी पढ़ें

‘धुरंधर 2’ के इस सीन पर मचा विवाद, आर. माधवन पर लगा गंभीर आरोप, शिवसेना नेता ने दी चेतावनी

मिलिंद सोमन ने दिया शादी पर बयान (Milind Soman On Marriage)

मिलिंद सोमन ने जूम से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने माना कि ट्रोलिंग का उन पर तो कोई असर नहीं हुआ, लेकिन अंकिता के लिए यह अनुभव काफी कठिन था। मिलिंद ने बताया, "मुझे इन बातों से फर्क नहीं पड़ता था, लेकिन अंकिता का अनुभव सीमित था, इसलिए वह परेशान हो जाती थी। मैंने उनसे बैठकर बात की और समझाया कि ये लोग न तुम्हें जानते हैं और न मुझे। उनकी बातें सिर्फ एक राय हैं, हकीकत नहीं।"

मिलिंद ने खुशी जताते हुए कहा कि अंकिता ने बहुत जल्दी इस बात को समझ लिया और आज उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं रहती। उन्होंने अपने रिश्ते की मजबूती का श्रेय देते हुए कहा कि आज लोग उनकी 13 साल लंबी बॉन्डिंग को देखकर सहज हो गए हैं और उनके रिश्ते को पहले से कहीं ज्यादा स्वीकार कर रहे हैं।

न्यूड फोटोशूट का नहीं है पछतावा (Milind Soman On Nude Photoshoot)

इंटरव्यू के दौरान मिलिंद ने साल 1995 के उस मशहूर और विवादित नग्न फोटोशूट का भी जिक्र किया, जिसके कारण उन्हें लंबे समय तक कानूनी चक्कर काटने पड़े थे। मिलिंद ने बड़े ही साफ लहजे में कहा कि उन्हें तब भी कोई पछतावा नहीं था। उन्होंने तर्क दिया, "भारत में नग्नता (Nudity) अपने आप में कोई अपराध नहीं है, जैसा कि अमेरिका में है। हमारे देश के कल्चर और इतिहास में इसे अलग-अलग रूप में देखा गया है। समस्या तब आर्ट बनाम अश्लीलता की बहस को लेकर थी, जिसे लोगों ने गलत समझा।"

चेन्नई के होटल से शुरू हुई थी प्रेम कहानी (Milind Soman and Ankita Konwar)

बता दें कि अंकिता कोंवर पहले एक एयर होस्टेस थीं। उनकी और मिलिंद की मुलाकात चेन्नई के एक होटल में हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती प्यार में बदली। साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली और आज उनकी शादी को 8 साल सफल साल बीत चुके हैं। दोनों ही फिटनेस के प्रति बेहद जुनूनी हैं और अक्सर साथ में मैराथन और वर्कआउट की तस्वीरें साझा कर लोगों को प्रेरित करते रहते हैं। मिलिंद की बातों से साफ है कि उम्र का फासला सिर्फ एक नंबर है, अगर आपसी समझ और भरोसा मजबूत हो।

ये भी पढ़ें

धुरंधर 2 के ‘जमील जमाली’ पर भड़के पाकिस्तानी नेता नबील गबोल, बोले- मेरा किरदार गलत दिखाया…

Published on:
24 Mar 2026 01:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर