
Mirzapur The Movie Twitter Reaction: 'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur: The Movie) ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सफलता के झंडे गाड़ने के बाद अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कालीन भैया का खौफ, गुड्डू पंडित का सनक भरा एक्शन और मुन्ना भैया की वापसी को देखने के लिए थिएटर्स में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर फर्स्ट डे फर्स्ट शो के रिव्यू भी आ गए हैं। किसी ने इसे ब्लॉकबस्टर करार दिया है तो किसी ने इसे बकवास कहा।
'मिर्जापुर: द मूवी' को देखकर लोगों ने सोशल मीडिया पर कमेंट की लाइन लगा दी है। एक यूजर ने लिखा, "मिर्जापुर फिल्म मनोरंजन के मामले में बेहद शानदार है। कहीं कोई कसर नहीं छोड़ी गई है और रवि किशन की एंट्री ने इसमें नई जान फूंक दी है।" दूसरे ने कहा, "फिल्म बेहतरीन है। मुन्ना भैया का रोल भी काफी शानदार है।”
एक अन्य फैन ने कहा, “फिल्म में एक किंग की कहानी है जो काफी अनोखी है। पिता के साथ नहीं बनती फिर भी लड़ाई कर सिंहासन हासिल कर लेते हैं। गुड्डू भैया को निजी जिंदगी से बाहर आना चाहिए था तब ज्यादा अच्छे लगते।” एक ने कहा, "फिल्म के डायलॉग जबरदस्त हैं। लेकिन वेब सीरीज से अगर तुलना की जाए तो उससे बेहतर नहीं है।”
एक अन्य ने बीना भाभी और बाबूजी को याद कर कहा कि “शेर की उम्र ज्यादा है, लेकिन बूढ़ा नहीं हुआ।” ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होने वाली है। एक ने इसे बड़ी आपदा और सिरदर्द कहा बोले ये OTT की सबसे बड़ी वेब सीरीज थी जो फिल्म के रूप में एक खोखली और बुरी फिल्म साबित हुई है।
'मिर्जापुर: द मूवी' में एक नया और अलग सिनेमाई प्रयोग किया गया है। फिल्म की कहानी साल 2018 में आई वेब सीरीज के पहले सीजन के छठे और सातवें एपिसोड के बीच के समय (टाइमलाइन) पर सेट की गई है। इस खास टाइमलाइन के कारण मेकर्स उन फेमस किरदारों को भी बड़े पर्दे पर वापस लाने में सफल रहे हैं, जो सीरीज के बाद के सीजनों में मारे गए थे।
बता दें, फिल्म में कालीन भैया के रूप में पंकज त्रिपाठी, गुड्डू पंडित के रूप में अली फजल, गोलू गुप्ता के रूप में श्वेता त्रिपाठी शर्मा और सबसे चहेते मुन्ना भैया के रूप में दिव्येंदु शर्मा की वापसी हुई है। मिर्जापुर की गद्दी को हथियाने के लिए पुरानी दुश्मनी और नए पावर डायनामिक्स के बीच एक बार फिर खूनी संघर्ष देखने को मिल रहा है।
गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी 'मिर्ज़ापुर द मूवी' पुनीत कृष्णा की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने प्रोड्यूस किया है।