
Mithun Chakraborty Sridevi secret marriage claims:बॉलीवुडगलियारों में आए दिन अफेयर और शादियों की अफवाहें उड़ती रहती हैं, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो दशकों बाद भी लोगों के जेहन में ताजा रहती हैं। ऐसी ही एक सबसे चर्चित और रहस्यमयी कहानी है बॉलीवुड के 'डिस्को डांसर' मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) और दिवंगत 'लेडी सुपरस्टार' श्रीदेवी (Sridevi) की। दोनों के रिश्ते, गुपचुप शादी और अचानक हुए अलगाव को लेकर न जाने कितने किस्से मशहूर हैं। दोनों ने कभी भी इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन अब एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसने उन दावों को एक बार फिर हवा दे दी है।
एक मीडिया पोर्टल से बातचीत के दौरान एक वरिष्ठ पत्रकार ने दावा किया है कि मिथुन और श्रीदेवी ने कुछ समय के लिए एक साथ घरेलू जिंदगी बिताई थी। उन्होंने कहा, "अगर आप यह पूछ रहे हैं कि क्या उनके बीच करीबी रिश्ता था, तो मैं कहूंगा कि वह लगभग तीन महीने तक एक विवाहित जोड़े यानी पति-पत्नी के रूप में साथ रह रहे थे।"
पत्रकार ने एक आउटडोर शूटिंग का पुराना किस्सा भी शेयर किया और बताया, "मिथुन की एक आउटडोर शूटिंग चल रही थी, जहां मैं भी गया था। श्रीदेवी कभी सेट पर सामने नहीं आती थीं, वह हमेशा होटल के कमरे में ही रुकी रहती थीं, लेकिन वहां मौजूद हर शख्स को यह बात अच्छे से पता थी कि वह दोनों साथ हैं।"
वेंकटेश ने मिथुन के साथ हुई अपनी एक मजेदार बातचीत के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, "मिथुन मेरे अच्छे दोस्त थे। मैंने एक दिन उनसे मजाक में कहा- 'मिथुन सर, अब तो आपने तमिल सीख ही ली होगी।' वह तुरंत मेरा इशारा समझ गए कि मैं श्रीदेवी की बात कर रहा हूं। उन्होंने हंसते हुए कहा, 'कृपया मुझसे तमिल में बात न करें, बस मेरा हालचाल पूछें।'"
जब वरिष्ठ पत्रकार से पूछा गया कि इतना गहरा प्यार होने के बाद भी यह रिश्ता टिक क्यों नहीं पाया? तो उन्होंने इसके पीछे की बड़ी वजह बताई। उन्होंने कहा दोनों सितारों के बीच आपसी तालमेल की कमी और उस दौर के हालातों को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा, "दोनों के बीच एडजस्टमेंट की दिक्कतें थीं। इसके अलावा, उस समय श्रीदेवी एक अभूतपूर्व और बेहद बड़ी स्टार बन चुकी थीं। वहीं, मिथुन पहले भी कई रिश्तों में रह चुके थे, जिसकी वजह से लोगों को लगता था कि वह किसी एक रिश्ते में टिक नहीं पाएंगे।"
इस सब के बावजूद मिथुन चक्रवर्ती और उनकी पत्नी योगिता बाली का रिश्ता समय की कसौटी पर खरा उतरा। हेलेना ल्यूक को तलाक देने के बाद मिथुन ने योगिता से शादी की थी, जिस पर शुरुआत में किसी को भरोसा नहीं था, लेकिन आज वह एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं और उनके तीन बेटे व एक गोद ली हुई बेटी है।
बता दें, मिथुन और श्रीदेवी के अफेयर की खबरें 1980 के दशक की शुरुआत में आई फिल्म 'जाग उठा इंसान' के सेट से शुरू हुई थीं। कयास लगाए जाते हैं कि दोनों ने साल 1985 में गुपचुप शादी कर ली थी और 1988 तक साथ रहे। लेकिन जब श्रीदेवी को अहसास हुआ कि मिथुन अपनी पत्नी योगिता बाली को नहीं छोड़ेंगे, तो उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करना ही बेहतर समझा। बाद में साल 1996 में श्रीदेवी ने फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी कर ली, जिनसे उनकी दो बेटियां- जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं। दोनों ही अभिनेत्रियां अब बॉलीवुड में एक्टिव हैं, लेकिन इस कथित शादी का सच आज भी एक रहस्य ही बना हुआ है।