बॉलीवुड

क्या मौनी रॉय को दिया पति सूरज नाम्बियार ने धोखा? तलाक की खबरों के बीच आई ये बड़ी खबर

Mouni Roy Divorce News: मौनी रॉय की शादी टूटने वाली है, जैसे ही ये खबर आई हर कोई हैरान रह गया। लोग इसकी वजह ढूंढ ही रहे थे कि एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। कहा जा रहा है कि मौनी रॉय को उनके पति ने धोखा दिया है। आइये जानते हैं और क्या-क्या है उस रिपोर्ट में…
3 min read
May 13, 2026
Mouni Roy Husband Suraj Nambiar Cheats allegation He is used actress money deleted instagram
मौनी रॉय और उनके पति

Mouni Roy Suraj Nambiar Divorce News: बॉलीवुड की 'नागिन' यानी मौनी रॉय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। बीते कुछ दिनों से उनके और पति सूरज नांबियार के बीच अनबन की खबरें आ रही थीं, जिसका कारण हर कोई जानना चाहता था उनके फैंस इस खबर से बेहद परेशान थे और उनका कहना था कि आखिर क्यों एक्ट्रेस की शादी में दरार आई, लेकिन अब जो नई रिपोर्ट सामने आई है, उसने फैंस को हैरान कर दिया है। 'सियासत डॉट कॉम' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मौनी और सूरज न केवल हमेशा के लिए अलग हो चुके हैं, बल्कि उनके अलगाव की वजह भी काफी गंभीर है।

मौनी रॉय को मिला प्यार में धोखा? (Suraj Nambiar cheated on Mouni Roy)

मौनी रॉय के तलाक और रिश्ते में दरार कि जो वजह है वह काफी चौंकाने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार, दावा किया गया है कि सूरज नांबियार ने फेम यानी शोहरत पाने के लिए मौनी रॉय का इस्तेमाल किया और उनके साथ धोखा किया। इतना ही नहीं, यह भी कहा जा रहा है कि रिश्ते के दौरान सूरज ने मौनी के पैसों का भी इस्तेमाल किया। हालांकि, इन दावों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है और यह केवल रिपोर्ट्स के आधार पर कही जा रही बातें हैं। मौनी या सूरज की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है।

सोशल मीडिया से गायब हुए सबूत (Suraj Nambiar cheating allegations)

तलाक की इन अटकलों को तब और हवा मिली जब मंगलवार सुबह फैंस ने देखा कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसके साथ ही, सूरज नांबियार ने मौनी के साथ अपनी शादी की तस्वीरें या तो डिलीट कर दी हैं या उन्हें आर्काइव (छिपा) दिया है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह रही कि सूरज ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ही डिलीट कर दिया है। इन सब हरकतों ने सोशल मीडिया यूजर्स को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि इस कपल के बीच अब कुछ भी ठीक नहीं बचा है।

गोवा की वो 'ड्रीम वेडिंग' (Mouni Roy Instagram unfollow husband)

मौनी और सूरज की शादी को लगभग 4 साल हो गए हैं। 27 जनवरी, 2022 को गोवा में दोनों ने बेहद शाही अंदाज में शादी की थी। मलयाली और बंगाली, दोनों रीति-रिवाजों से हुई इस शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर खूब धूम मचाई थी। शादी के बाद अक्सर दोनों को वेकेशन और पार्टीज में साथ देखा जाता था, जिसे देखकर कभी नहीं लगा कि इनके रिश्ते में इतनी जल्दी दरार आ जाएगी।

कौन हैं सूरज नांबियार?

सूरज दुबई में रहने वाले एक इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। उन्होंने आर.वी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बी.टेक करने के बाद स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। वर्तमान में वह यूएई में अपना बिजनेस संभाल रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सूरज की कुल नेट वर्थ लगभग 50 से 60 करोड़ रुपये के बीच है।

फिलहाल, फैंस को मौनी रॉय के आधिकारिक बयान का इंतजार है। क्या वाकई यह खूबसूरत रिश्ता खत्म होने की कगार पर है या यह महज एक अफवाह है, यह आने वाला वक्त ही बताएगा।

Published on:
13 May 2026 07:48 am