बॉलीवुड

मौनी राय बोली: इस अभिनेता के साथ काम करने के बाद खुशी से मर भी सकती हूं

मौनी रॉय इन दिनों करण जौहर निर्मित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में काम कर रही है।
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2018, 1:23 PM IST
mouni roy
mouni roy

टीवी की जानी मानी अभिनेत्री मौनी राय का कहना है कि महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करना सपना पूरे होने जैसा है। मौनी रॉय इन दिनों करण जौहर निर्मित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में काम कर रही है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन,रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की भी अहम भूमिकायें है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही 'ब्रह्मास्त्र' में मौनी राय विलेन के रोल में नजर आयेंगी। मौनी राय ने कहा ,'फिल्म के बारे में और अपनी भूमिका के बारे में अभी अधिक नहीं बता सकती लेकिन मैं इतना कह सकती हूं कि मैं इस फिल्म में इकलौती मुख्य विलेन हूं।'

खुशी से मर भी सकती हूं:
मौनी ने कहा,'अमिताभ बच्चन के साथ काम करना एक दिव्य सपना जैसे था। मैं उन्हें देखने के लिए बहुत ही उत्साहित थी और मुझे यह पता नहीं होता था कि उनके साथ शॉट पूरा होने के बाद मुझे क्या करना चाहिए। मैं उनके साथ काम करने के बाद खुशी से मर भी सकती हूं। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से आई हुई लड़की को कभी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिलेगा, यह मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था।'

'गोल्ड' में अक्षय के साथ:
मौनी फिल्म 'गोल्ड' में अक्षय कुमार की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। बता दें कि यह उनकी डेब्यू मूवी होगी। यह फिल्म 15 अगस्त पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म हॉकी पर आधारित है।

'रोमियो अकबर वॉल्टर'में भी नजर आएंगी
बता देें कि मौनी 'गोल्ड' और 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा जॉन अब्राहम के साथ थ्रिलर फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' में भी दिखेंगी। टीवी पर अपने को-स्टार रहे मोहित रैना के साथ रिलेशनशिप के सवाल पर मौनी ने कहा, 'मैं पिछले काफी समय से सिंगल हूं। यहां तक कि मोहित और मैं दोस्त भी नहीं हैं।'

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब