
jhanvi and ishaan
बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'धड़क' की सक्सेस का जश्र मना रहे हैं। बता दें कि फिल्म 'धड़क' 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। अब इन दोनों की जोड़ी जल्द ही टीवी पर भी नजर आ सकती है। ये दोनों फिल्ममेकर करण जौहर के टीवी शो 'कॉफी विद करण' में नजर आ सकते हैं। 'धड़क' को करण जौहर ने ही प्रोड्यूस की है।
शो के पहले गेस्ट कपल होंगे
'कॉफी विद करण' का 6वां सीजन जल्द ही प्रसारित होने वाला है। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार इस बार इस शो के पहले गेस्ट कपल जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर होंगे। करण जौहर का यह शो एक चैट शो है। इसमें बॉलीवुड सेलेब्स आते हैं। इस शो को करण जौहर ही होस्ट करते हैं। वे इस शो में सेलब्स से सवाल करते हैं।
पर्सनल और पेचीदा सवाल
करण जौहर का यह चैट शो पर्सनल और पेचीदा सवालों के लिए मशहूर है। शो के दौरान करण स्टार्स से उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े सवाल पूछते हैं। कुछ सवाल तो बहुत पेचीदा होते हैं। ऐसे में शो पर गेस्ट बनकर आए स्टार्स सवाल को लेकर कशमकश में पड़ जाते हैं कि उस सवाल का जवाब कैसे दें।
100 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'धड़क'
जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' डेब्यू स्टार्स के मामले में सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म बन गई है। वल्र्डवाइड कलेक्शन के मामले में यह फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब तक यह सिनेमाघरों में काबिज है। हाल में करण जौहर ने 'धड़क' के बारे में कहा था, 'न्यूकमर्स के साथ बनाई गई फिल्म के लिए इस तरह की कामयाबी कोई आम बात नहीं। तुम पर गर्व है जाह्नवी और ईशान।'
Published on:
03 Aug 2018 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
